Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मायावती को चिट्ठी लिख बसपा सांसद रितेश पांडेय ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में होंगे शामिल!
    ट्रेंडिंग

    मायावती को चिट्ठी लिख बसपा सांसद रितेश पांडेय ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में होंगे शामिल!

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अंबेडकर नगर : जिला से बहुजन समाज पार्टी बीएसपी सांसद रितेश पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लंबे समय से अटकलें चल रही थीं कि वह बसपा का साथ छोड़ सकते हैं. रविवार को इसकी पुष्टि हो गई है. बताया जा रहा है कि रविवार को ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

    रितेश पांडेय ने मायावती को संबोधित पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि लंबे समय से न तो उन्हें पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा था और न ही उनसे किसी तरह का संवाद किया जा रहा था. इतना ही नहीं, पार्टी के पदाधिकारियों से मिलने के अनगिनत प्रयासों में भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी.

    पत्र में पांडेय ने लिखा कि ऐसा लगता है कि पार्टी को मेरी सेवाओं की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे में इस्तीफा देने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने मार्गदर्शन और राजनीति में मौके देने के लिए मायावती को आभार भी व्यक्त किया. अपने इलाके में उन्होंने एक यात्रा निकाली थी, जिसके पोस्टरों में बसपा के किसी नेता को जगह नहीं दी गई थी.

    हालांकि, तब ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा नेताओं के संपर्क में हैं और अखिलेश के साथ भी जा सकते हैं. गौरतलब है कि साल 2022 के यूपी चुनाव से पहले रितेश पांडेय के पिता और पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने भी बीएसपी का साथ छोड़ दिया था. हालांकि, उन्होंने सपा जॉइन की थी.

    BSP Country johar live news Letter mayawati Politics Ritesh Pandey चिट्ठी जोहार लाइव न्यूज़ देश पत्र बसपा मायावती राजनीति रितेश पांडेय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने ‘सुदर्शन सेतु’ का किया उद्घाटन, तीर्थयात्रियों को अब नहीं रहना होगा नौका परिवहन पर निर्भर
    Next Article बिना लोको पायलट पटरी पर दौड़ी ट्रेन, मचा हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.