Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला: महिला और उसकी दो साल की बेटी की निर्मम हत्या, आरोपी पति फरार
    झारखंड

    गुमला: महिला और उसकी दो साल की बेटी की निर्मम हत्या, आरोपी पति फरार

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: पालकोट थाना के सतखारी गांव निवासी अमीषा देवी (28 वर्ष) एवं उसकी दो वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी की हत्या कर दी गयी. मृतका अमीषा आठ माह की गर्भवती थी. दोनों मां-बेटी का शव गुरुवार को बसिया थाना के कुम्हार-हाफू मुख्य मार्ग स्थित घुनसेरा ढोंढा के समीप से पुलिस ने बरामद की. शव सड़क के किनारे गड्ढे में फेंका हुआ था. राहगीरों की नजर पड़ी. तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका अमीषा देवी की मां ब्रिजिनिया देवी नेअपनी बेटी एवं नतिनी की हत्या का आरोप दामाद मिथिलेश गोप पर लगाते हुए मामला दर्ज करायी है.

    क्या है मामला
    ब्रिजिनिया देवी ने बताया कि मिथिलेश गोप के साथ उसकी बेटी की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी. जिसके बाद मिथिलेश का एक और महिला से प्रेम संबंध हो गया. जिस कारण मिथिलेश मेरी बेटी से हमेशा मारपीट करता था. पालकोट थाना में कई बार मारपीट की सूचना दी गयी थी. ब्रिजिनिया ने बताया कि बुधवार को भी उसकी बेटी ने अपने पति द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी. मारपीट के बाद अमीषा बोली कि मैं मायके आ रही हूं, लेकिन वह मायके नहीं आयी और गुरुवार की अहले सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली. ब्रिजिनिया ने यह भी बताया कि उसकी बेटी लगभग आठ महीने की गर्भवती थीं. इधर, मां बेटी की हत्या के बाद से मिथिलेश गोप फरार है.

    vidh

    मां-बेटी के शव देख रो पड़े ग्रामीण
    मां-बेटी के शव देख ग्रामीण रो पड़े. बेरहमी से दोनों की हत्या की गयी. अगर इस हत्या पर गौर करें तो तीन लोगों की हत्या हुई है क्योंकि अमीषा देवी के गर्भ मेंआठ माह का शिशु था. अमीषा की मौत के बाद गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गयी. हर कोई एक ही बात कह रहा था कि दरिंदगी की हद हो गयी. मासूम बेटी की हत्या कर दी. गर्भवती मां को भी बेरहमी से मार डाला. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजने एवं फांसी की सजा दिलाने की मांग किया है.

    ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
    ग्रामीणों नेय ह भी कहा कि जब अमीषा को उसका पति मिथिलेश गोप अक्सर प्रताड़ित करता था. थाने में इसकी शिकायत की गयी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में पुलिस के कार्यों पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. लोगों ने कहा कि अगर पति को थाने में बुलाकर डांट फाटकर किया जाता या फिर पुलिस कार्रवाई करती, तो आज इस प्रकार की घटना नहीं घटती.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेडिकल काउंसिल से अवैध रजिस्ट्रेशन का मामल: पटना समेत बिहार के 9 जिलों में CBI की रेड
    Next Article 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, हरियाणा दोनों वर्गों में चैंपियन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.