Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फोन पर अपने दोस्त से बात कर रही सौतेली बहन की भाई ने की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
    झारखंड

    फोन पर अपने दोस्त से बात कर रही सौतेली बहन की भाई ने की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला-खरसावां में सौतेले भाई ने बहन की हत्या कर दी है। घटना जिला मुख्यालय नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 हेंसाहुडी मोहल्ले की है। मरने वाली लड़की का नाम मानसी कुमारी था। वह 16 वर्ष की थी। हत्या का आरोप सौतेले भाई राजीव कुमार झां पर लगा है। उसकी उम्र 21 है। यह परिवार मूल रूप से मूल रूप से बिहार के भागलपुर के नाथनगर का रहने वाला है। पिता राज नंदन झा पिछले 5 वर्ष से अपने दो बेटे और सौतेली बेटी के साथ झारखंड में रह रहे थे।

    बताया जा रहा है कि बीती रात नाबालिग लड़की फोन पर अपने दोस्त से बात कर रही थी। भाई को यह बात नागवार गुजरी। बात करने से मना करने पर भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। युवक ने लड़की पर नुकीले कील लगे डंडे से वार कर दिया। हमले में लड़की की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक के बड़े भाई रवि कुमार ने अपने छोटे भाई के खिलाफ थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    बताया जा रहा है कि घटना के दिन पिता अपने बड़े बेटे के साथ चाईबासा गए हुए थे। छोटा बेटा और बेटी घर में थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। जब पिता-पुत्र वापस लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। बड़े बेटे ने जब गेट खोला तो एक कमरे में बहन की लाश दिखी। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई से घटना के संबंध में पूछताछ की। छोटे भाई ने पूरी कहानी बयां कर दी।

    इसके बाद बड़ा भाई थाने पहुंचा। छोटे भाई के खिलाफ बहन की हत्या का मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। गुरुवार को थाना प्रभारी ने बताया आरोपी को आंगनबाड़ी केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया।

    जांच में पता चला कि आरोपी युवक पूर्व में चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है। बताया जाता है कि वह नशे की लत है। इसको लेकर परिवार के लोगों के बीच अक्सर विवाद भी होता था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्यार में धोखा खाए युवक ने की आत्महत्या, स्टेटस में फोटो लगाकर लिखा- इस लड़की ने बर्बाद कर दिया
    Next Article विवाह समारोह में आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आधा दर्जन लोग हिरासत में

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.