Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 22, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक अहम कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी सहयोगी की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई वर्ष 2017 में हुए सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें पांच जवान शहीद हुए थे और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    एनआईए ने यह कदम गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 33(1) के तहत उठाया है। जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत के हालिया आदेश के बाद एजेंसी ने यह संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की, जिसे घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    जांच एजेंसी के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियां पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र के लेथपोरा में स्थित हैं। इनमें जमीन के कई हिस्से और एक रिहायशी मकान शामिल है, जो आरोपी फैयाज अहमद मग्रे के नाम दर्ज थे। एनआईए का कहना है कि ये संपत्तियां आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े पैसों से खरीदी गई थीं। फैयाज को फरवरी 2019 में गिरफ्तार किया गया था और अगस्त 2019 में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। फिलहाल मामले में अदालत में सुनवाई जारी है।

    गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2017 की रात लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर तीन आतंकियों ने फिदायीन हमला किया था। हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने कैंप में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया था।

    एनआईए की जांच में सामने आया है कि फैयाज अहमद मग्रे जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) था। उसने हमले की साजिश रचने वाले आतंकियों के साथ बैठकों में हिस्सा लिया था। साथ ही उसने नूर मोहम्मद तंत्रे और मुदासिर अहमद खान समेत अन्य आतंकियों के साथ मिलकर कैंप की रेकी की थी और हथियारों की व्यवस्था में भी भूमिका निभाई थी।

    एनआईए का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई आतंकियों की आर्थिक ताकत को कमजोर करेगी और भविष्य में इस तरह की आतंकी साजिशों पर रोक लगाने में मददगार साबित होगी।

    Also Read ; धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा BREAKING: NIA tightens noose around accused in CRPF camp attack; assets of Jaish associate seized. जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग
    Next Article कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद

    Related Posts

    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.