Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद
    झारखंड

    कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2026Updated:April 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कबरीबाद माइंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। कबरीबाद माइंस के अंदर संयुक्त अभियान चलाकर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 16 बाइक जब्त की गईं। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

    हर रात माइंस में घुस जाते हैं तस्कर

    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह कोई एक दिन की बात नहीं है। बताया जाता है कि लगभग हर रात कोयला तस्कर बाइक लेकर सीसीएल माइंस के अंदर घुस जाते हैं। वे न सिर्फ कोयला चोरी करते हैं, बल्कि कई बार कामकाज भी बाधित कर देते हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भी ऐसा ही हुआ। दर्जनों बाइक के साथ तस्कर माइंस में दाखिल हो गए और कोयला निकालने की कोशिश करने लगे।

    सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रबंधन

    मामले की जानकारी मिलते ही सीसीएल के सुरक्षा विभाग ने जीएम गिरीश कुमार राठौर और परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा को सूचित किया। इसके बाद तुरंत पुलिस को खबर दी गई। मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस और सीसीएल की टीम ने संयुक्त रूप से माइंस में छापेमारी की।

    छापेमारी में 16 बाइक जब्त, तस्कर फरार

    संयुक्त टीम की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया। मौके से वे तो भाग निकले, लेकिन 16 बाइक मौके पर ही छोड़ गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। अब इन्हीं बाइकों के जरिए तस्करों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    पीओ बोले- सख्त कार्रवाई होगी

    सीसीएल गिरिडीह के परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा ने कहा कि माइंस में बाइक के साथ तस्करों के घुसने की सूचना पर तुरंत पुलिस के साथ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जब्त की गई सभी बाइकों को चिन्हित किया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीओ ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ सुरक्षा पर खतरा बढ़ता है, बल्कि माइंस का उत्पादन भी प्रभावित होता है।

    Also Read : BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    CCL Giridih Coal Smuggling Coal theft Giridih news Illegal Mining Jharkhand crime Police raid
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त
    Next Article CCL में प्रशासनिक बदलाव, 21 अफसरों का तबादला

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.