Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»Breaking News एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, कर्ज से परेशान लोगों ने खाया जहर
    बिहार

    Breaking News एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, कर्ज से परेशान लोगों ने खाया जहर

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवादा। नवादा स्थित न्यू एरिया गढ़ पर मोहल्ले के एक परिवार के पांच लोगों की मौत जहर खाने से हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के मूल कारणों में बताया जा रहा है कि यह परिवार कर्ज से दबा हुआ था। कर्ज वापस करने का काफी दवाब था। इस कारण परिवार में काफी तनाव की स्थिति थी। इन सबसे तंग आकर आदर्श सोसाइटी के पास जाकर परिवार के छह सदस्यों ने जहर खा लिया, जिनमें पांच की मौत हो गई। जहर खाने वालों में गृहस्‍वामी केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी, 19 वर्षीय शबनम कुमारी, 18 वर्षीय साक्षी कुमारी और 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल थे। उनमें से केवल साक्षी जीवित है।

    नवादा में किराए के मकान में रहते थे सभी बताया जाता है कि परिवार मूलतः रजौली का रहने वाला है। केदारनाथ गुप्ता के मकान में नवादा में किराए के मकान में रहते थे। यहीं रहकर रहकर फल बेचने का व्यापार करते थे। उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव की वजह से परिवार काफी परेशान था। कर्ज चुकाने का कोई रास्‍ता नहीं दिखा तो परिवार के सारे सदस्‍यों ने जहर खा लिया। बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान से दूर आदर्श सोसायटी के समीप मजार के पास जाकर जहर खाया। जहर खाने के तुरंत बाद मौके पर ही दो की मौत हो गई। जबकि, तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 17 नवम्बर को हर हाल में ईडी के समक्ष पेश होने का आदेश
    Next Article Breaking News पुंदाग में युवती की पत्थर से कूचकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.