चतरा : टीएसपीसी संगठन के खिलाफ चतरा पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने टीएसपीसी संगठन के कमांडर समेत 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इनकी गिरफ्तारी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हुई है. पुलिस ने इनके निशानदेही पर अत्याधुनिक हथियार समेत गोलियों का जखीरा बरामद किया है. सभी से पुलिस गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है. आज संभावना है कि चतरा एसपी प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों को देंगे.
Breaking : चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टीएसपीसी कमांडर समेत 6 गिरफ्तार व अत्याधुनिक हथियार व गोली बरामद


