Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
    बिजनेस

    तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । अमेरिका और चीन के व्यापार तनाव कम करने की दिशा में आगे बढ़ने के बीच घरेलू स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार तीन दिनों की तेजी खोता हुआ सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

    बीएसई का सेंसेक्स 70.99 अंक गिरकर 40,938.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26 अंक उतरकर 12,060.70 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत गिरकर 14,762.39 अंक पर और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत फिसलकर 13,305.79 अंक पर रहा।

    बीएसई में कुल 2,707 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,342 लाल निशान में और 1,144 हरे निशान में रहे जबकि 216 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिसमें टेलीकॉम 1.59 प्रतिशत, धातु 1.43 प्रतिशत, एफएमसीजी 1.28 प्रतिशत, ऑटो 1.05 प्रतिशत, एनर्जी 0.72 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.46 प्रतिशत आदि शामिल हैं। बढ़त में रहने वाले समूहों में आईटी 1.18 प्रतिशत, टेक 0.79 प्रतिशत और रियलटी 0.46 प्रतिशत प्रमुख रहे।

    वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार बढ़त में रहे जबकि एशिया के अधिकांश प्रमुख बाजार गिरावट में दिखे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.89 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.55 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.65 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.29 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.10 प्रतिशत उतर गया।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, पूरे झारखंड में भाजपा की लहर चल रही है
    Next Article झारखंड में चौथे चरण का मतदान समाप्त, 62.46 प्रतिशत पड़े वोट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.