Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»BPSC अभ्यर्थियों ने की मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश, वेटेज नीति हटाने की मांग
    ट्रेंडिंग

    BPSC अभ्यर्थियों ने की मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश, वेटेज नीति हटाने की मांग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तारामंडल में शनिवार को एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकलने लगे, तभी वहां मौजूद BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के अभ्यर्थियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

    अभ्यर्थियों ने हाथों में मांग पत्र लेकर जोरदार नारेबाजी की। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री का काफिला बिना रुके आगे निकल गया। मौके पर कुछ वेल्ट्रोन कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे।

    वेटेज अंक की नीति पर आपत्ति

    अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर चुके उम्मीदवारों को वेटेज अंक दिया जा रहा है। इससे नए और नियमित उम्मीदवारों का चयन मुश्किल हो गया है। अभ्यर्थी मनीष ने कहा, “यह हमारे साथ अन्याय है। सरकार को यह नीति तुरंत वापस लेनी चाहिए।”

    भावुक हुई महिला अभ्यर्थी

    एक महिला अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाते हुए रो पड़ी। उसने कहा, “हम 2 साल से संघर्ष कर रहे हैं। समाज और परिवार से ताने सुनने पड़ते हैं। 4 साल से घर नहीं गई हूं। अब बिना कुछ बने कैसे वापस जाऊं?” उसने उम्मीद जताई कि नीतीश कुमार महिलाओं के लिए सोचने वाले मुख्यमंत्री हैं और जरूर ध्यान देंगे।

    डीएम ने दिया भरोसा

    घटना के दौरान जिला अधिकारी त्यागराजन खुद छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अभ्यर्थियों की बात बीपीएससी तक पहुंचाई जाएगी। हालांकि, छात्र-छात्राओं का गुस्सा तब तक शांत नहीं हुआ और वे लगातार नारेबाजी करते रहे।

    Also Read : टाटानगर स्टेशन पर नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण के लिए ले जाते युवक पकड़े गए…

     

    BPSC अभ्यर्थियों का विरोध असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट वेटेज डीएम त्यागराजन तारामंडल कार्यक्रम नीतीश कुमार पटना समाचार प्रदर्शन बिहार लोक सेवा आयोग बिहार सरकार बीपीएससी विरोध बेरोजगारी समस्या महिला अभ्यर्थी मुख्यमंत्री कार्यक्रम युवा आंदोलन वेटेज अंक नीति शिक्षित बेरोजगार सरकारी नौकरी सरकारी भर्ती नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग लड़कियों को ले जा रहे थे धर्मांतरण कराने, टाटानगर स्टेशन पर तीन धराये
    Next Article रांची में नगर निगम का प्लास्टिक फ्री अभियान, 35 किलो कैरी बैग व हजारों ग्लास-चम्मच जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026
    Latest Posts

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.