Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी कपूर हुए इमोशनल, बोले – तब चिढ़ा रहा था, अब बहुत याद आती हो…
    मनोरंजन

    श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी कपूर हुए इमोशनल, बोले – तब चिढ़ा रहा था, अब बहुत याद आती हो…

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रीदेवी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड की लेजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अगर वो हमारे बीच होतीं, तो आज 62 साल की हो जातीं। इस मौके पर उनके पति बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जो अब लोगों का दिल छू रहा है।

    बोनी कपूर ने श्रीदेवी की एक पुरानी फोटो शेयर की है, जो साल 1990 की है, जब उनका 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। उस वक्त बोनी और श्रीदेवी की शादी नहीं हुई थी। बोनी ने लिखा – “मैंने उन्हें 26वें बर्थडे पर कहा था कि अब तुम जवान हो रही हो… उस वक्त उन्हें लगा कि मैं तारीफ कर रहा हूं, लेकिन फिर उन्हें समझ आया कि मैं चिढ़ा रहा हूं।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

    इस प्यारी सी पोस्ट को देख फैन्स भी इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को खूब याद कर रहे हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी मां की याद में इंस्टा स्टोरी पर एक पुरानी फोटो पोस्ट की है, लेकिन बिना कुछ लिखे। एक्ट्रेस की चुप्पी ही सब कह गई।

    Sridevi 62nd Birth Anniversary

    वहीं, एक्टर जैकी श्रॉफ ने भी श्रीदेवी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था, जहां वो एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थीं। होटल के बाथरूम में उनका शव मिला था। ये खबर जब आई थी, तो पूरे देश को झटका लगा था।

    श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में की थी। उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। हिंदी फिल्मों में उनका जादू ‘हिम्मतवाला’, ‘चांदनी’, ‘नगीना’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज़’ जैसी फिल्मों से चला। उनकी आखिरी फिल्म थी ‘मॉम’ (2017)।

     

    चांदनी चालबाज़ जाह्नवी कपूर जैकी श्रॉफ दुबई फिल्मी खबरें बॉलीवुड इमोशनल पोस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉलीवुड न्यूज बॉलीवुड लेजेंड बोनी कपूर मिस्टर इंडिया मॉम फिल्म श्रीदेवी श्रीदेवी की मौत श्रीदेवी जन्मदिन श्रीदेवी फिल्में श्रीदेवी बर्थ एनिवर्सरी सोशल मीडिया ट्रिब्यूट हिंदी सिनेमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSC में बिहार की वोटर लिस्ट पर सुनवाई : 12 जीवित लोगों को मृत बताया गया, योगेंद्र यादव ने कोर्ट में पेश किए सबूत
    Next Article रांची जिला पुलिस में बड़ा बदलाव : कई अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.