Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 1:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»71 की हुईं बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा, जानिए उनके करियर और निजी जीवन के कुछ खास किस्से
    मनोरंजन

    71 की हुईं बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा, जानिए उनके करियर और निजी जीवन के कुछ खास किस्से

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : खूबसूरती, प्रतिभा और रहस्यमयी अंदाज़ का नाम है रेखा। आज (10 अक्टूबर) को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है, वह कई पीढ़ियों की एक प्रेरणा बन चुकी हैं।

    फिल्मी करियर की शुरुआत

    रेखा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार तेलुगू फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से शुरुआत की और फिर कन्नड़ फिल्म ‘ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999’ में लीड रोल निभाया। इसके बाद 1970 में बॉलीवुड फिल्म ‘सावन भादों’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली। फिल्म की सफलता के साथ ही रेखा का सितारा बुलंदियों पर पहुंच गया।

    सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंची रेखा

    रेखा ने 1970 से 1990 के बीच कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘सिलसिला’, ‘खून भरी मांग’, ‘उमराव जान’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘उमराव जान’ में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।

    सच्चे प्यार के लिए उम्र भर तरसती रहीं दिलकश अदाओं वाली ये एक्ट्रेस, शादीशुदा मर्द से बेपनाह मोहब्बत, और फिर…

    रेखा की पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

    रेखा का निजी जीवन भी हमेशा सुर्खियों में रहा। साउथ के मशहूर अभिनेता शिवाजी गणेशन और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की बेटी रेखा का नाम अमिताभ बच्चन, विनोद मेहरा और जितेंद्र जैसे सितारों के साथ जुड़ा। हालांकि, रेखा ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

    1990 में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा ने खुद को मीडिया और लोगों की नजरों से दूर कर लिया और आज तक अकेली जीवन जी रही हैं।

    सिंदूर को लेकर भी उठते रहे सवाल

    रेखा को अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में मांग में सिंदूर लगाए देखा गया है, जिससे कई बार चर्चाएं भी होती रहीं। किताब ‘Rekha: The Untold Story’ में बताया गया है कि एक बार जब राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने उनसे सिंदूर लगाने का कारण पूछा, तो रेखा ने मुस्कुराकर कहा, “यह मेरे शहर की परंपरा है और मुझे सिंदूर अच्छा लगता है।”कितनी बार हुई थी रेखा की शादी, 71 की उम्र में भी हैं सिंगल, मगर क्यों लगाती हैं सिंदूर? | Navbharat Live

     

    Rekha birthday 2025 उमराव जान बॉलीवुड एक्ट्रेस भानुरेखा गणेशन रेखा अमिताभ बच्चन रेखा अवॉर्ड्स रेखा की पर्सनल लाइफ रेखा की फिल्में रेखा मुकेश अग्रवाल रेखा सिंदूर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चार लोग जख्मी
    Next Article चतरा में इंजीनियर का श’व कमरे से बरामद, जांच शुरू

    Related Posts

    मनोरंजन

    33 साल बाद ‘खलनायक 2’ का ऐलान, टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज

    April 25, 2026
    मनोरंजन

     भूत बंगला बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, अब भी जारी है कमाई

    April 24, 2026
    मनोरंजन

    सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ फिर टली: अब जून अंत या जुलाई में हो सकती है रिलीज

    April 23, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.