Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को दिल्ली में सड़क किनारे शॉपिंग न कर पाने का मलाल
    मनोरंजन

    बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को दिल्ली में सड़क किनारे शॉपिंग न कर पाने का मलाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को दिल्ली में सड़क किनारे शॉपिंग न कर पाने का मलाल है।

    तापसी हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थीं लेकिन प्रशंसकों की भीड़ के कारण उन्हें शॉपिंग करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तापसी ने कहा, “मैं दिल्ली में पैदा हुई और यहीं पर बड़ी हुई। दिल्ली शॉपिंग के लिए अभी भी मेरा अड्डा है लेकिन अब मैं दिल्ली की सड़कों पर वॉक करके शॉपिंग नहीं कर सकती। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि मैं जिनके साथ शॉपिंग करने निकलती हूं उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुझे खुशी है कि लोग मुझे और मेरे काम को पसंद करते हैं लेकिन कभी कभी बात हद से ज्यादा आगे बढ़ जाती है और आपको इस दौरान पर्याप्त स्पेस नहीं मिल पाता। यदि मैं एक वक्त पर किसी से नहीं मिलना चाह रही हूं तो उन्हें ये समझना चाहिए कि ना का मतलब ना होता है।”

    तापसी ने माना कि पब्लिक फिगर बनने के बाद से उनकी जिंदगी ने करवट ली है। इस वजह से उनके पास अब पहले जैसी आजादी नहीं रह गई है। पहले वह अपने दोस्तों के साथ घूमती थी और केफे विजिट करती थीं लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पा रही हैं। तापसी ने बताया कि सिर्फ वही नहीं उनकी फैमिली को भी खूब परेशान होना पड़ता है। उनकी फैमिली अभी भी ये नहीं समझ पाई है कि इन सभी चीजों से कैसे डील करना है। उन्होंने कहा,“वह मेरी तरह इन सबसे अभी डील नहीं कर पाते हैं।”

    #Entertainment news Latest news Taapsee Pannu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल को मिल रही सफलता से बेहद खुश
    Next Article अभिनेत्री सोनम कपूर पिता की फिल्में देख डर जाती थी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.