Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 की मौत
    देश

    भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    भोपाल : मध्यप्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया है। घटना भोपाल के खटलापुरा घाट में घटित हुई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने तालाब से मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है। नाव में 18 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एसडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाब हासिल की।
    घटना को लेकर कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। धटना कैसे घटित हुई इसकी जांच की जाएगी।’

    इस समय घटनास्थल पर 40 पुलिसकर्मी, तैराक और एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। जानकारी के अनुसार गणपति विसर्जन के दौरान यह हादसा शुक्रवार तड़के तीन बजे हुआ। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मृतक 1100 क्वार्टर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। बचाव कार्य के दौरान सात लोगों को बचाया।

    वहीं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दो नावें आपस में जुड़ी हुई थीं। जिसमें 22-23 लोग सवार थे। सभी लोगों की उम्र 27-28 साल के बीच है। किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी। जब एक नाव पलटी तो लोग दूसरी में कूद गए। जिसके कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

    crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीएसटी धोखाधड़ी : सरकारी एजेंसियों का संयुक्त अभियान, देशभर में 336 जगहों पर तलाशी
    Next Article 14 से 28 सितंबर तक मोक्ष और उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ काल है पितृपक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.