Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीसी प्रेरणा दीक्षित की निगरानी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जनवरी में मॉक टेस्ट–II
    झारखंड

    डीसी प्रेरणा दीक्षित की निगरानी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जनवरी में मॉक टेस्ट–II

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2025Updated:December 31, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेरणा दीक्षित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : DC प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे बोर्ड एग्जाम विजय अभियान के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेष मॉक टेस्ट–II का आयोजन 08 से 10 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह मॉक टेस्ट दो पालियों में होगा और इसे आगामी 03 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वास्तविक परीक्षा की तरह आयोजित किया जाएगा।

    इससे पहले नवंबर 2025 में पहला मॉक टेस्ट लिया गया था, जिसमें छात्रों की विषयवार तैयारी, उत्तर लिखने की क्षमता और परीक्षा अनुशासन का आकलन किया गया था। इसके आधार पर कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके लिए स्कूलों में विशेष कक्षाएं चलाई गईं, जिससे उनकी पढ़ाई में सुधार हुआ।

    मॉक टेस्ट–II में कक्षा 10वीं और 12वीं (कला, विज्ञान और वाणिज्य) के वे सभी छात्र शामिल होंगे, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा 2026 का फॉर्म भरा है। पहले मॉक टेस्ट में कमजोर पाए गए छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने निर्देश दिया है कि कमजोर छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का तेजी से और गहराई से मूल्यांकन किया जाए, ताकि उनकी कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।

    मॉक टेस्ट के बाद 15 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष सुधारात्मक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त कक्षाएं, दोहराव अभ्यास, मॉडल प्रश्नों पर काम और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि सभी छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    जिले के सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मॉक टेस्ट, उपस्थिति और विशेष कक्षाओं को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। मॉक टेस्ट के दौरान छात्रों को समय प्रबंधन और परीक्षा अनुशासन का अभ्यास भी कराया जाएगा।

    जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और विद्यालयों के संयुक्त प्रयास से इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि छात्र आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल कर सकें।

     

    डीसी प्रेरणा दीक्षित ने कक्षा 10वीं-12वीं के लिए विशेष मॉक टेस्ट-II का किया शुभारंभ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने हाई डोज निमेसुलाइड पर लगाया प्रतिबंध… जानें क्यों
    Next Article SP विमल कुमार बता गये गिरिडीह पुलिस के साल 2025 का पूरा लेखा-जोखा… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सागर सिंह समेत तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सागर सिंह समेत तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

    August 6, 2026

    बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए को बड़ी सफलता, चार लाख के इनामी फरार आरोपी उम्मर फारूक को केरल से किया गिरफ्तार

    August 6, 2026

    UPI पर लगेगा चार्ज? मोबाइल से पैसा भेजने वालों के लिए क्या है पूरी सच्चाई

    August 6, 2026

    झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित

    August 6, 2026

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.