Ranchi : रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडरों की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। DC मंजूनाथ भजंत्री रोजाना तेल विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पहले भी ऐसी बैठक हुई, जिसमें शहर के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (PNG) की बढ़ती पहुंच पर चर्चा की गई।
रांची में 24,000 से अधिक घरों में PNG कनेक्शन
रांची शहर के 24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित हैं। जिन अपार्टमेंट और सोसाइटी में पहले से PNG पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां रहने वाले लोग अब अपने घर या फ्लैट के लिए नया कनेक्शन ले सकते हैं। गेल के पदाधिकारियों ने बताया कि इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर कॉल कर कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
DC ने निर्देश दिया कि विपणन कंपनियां और गैस एजेंसियां सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो। एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी। इस संबंध में उपभोक्ता ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। DC ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक न करें और अनावश्यक रूप से अधिक बुकिंग न करें, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है।
हेल्पलाइन और एजेंसी नंबर
प्रशासन का फोकस
DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखें, हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत करें और किसी भी शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दें। बैठक में डीडीसी सौरभ भुवनिया, एसडीओ कुमार रजत और तेल विपणन कंपनियों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Also Read : जामताड़ा में भयंकर सड़क हादसा : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की हालत गंभीर

