Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, झामुमो ने टिकट के लिए आवेदन शुल्क 51000 रखकर आदिवासी मूलवासियों के साथ छल किया
    झारखंड

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, झामुमो ने टिकट के लिए आवेदन शुल्क 51000 रखकर आदिवासी मूलवासियों के साथ छल किया

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि गरीब आदिवासी मूलवासियों के हक की झूठी बातें करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने टिकट की बोली लगाकर लोकतंत्र को तार-तार कर दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने जिन गरीबों के लिए आज से 50 वर्ष पूर्व लड़ाई लड़ी थी, आज उन्हीं गरीब आदिवासी मूलवासियों के हक को झामुमो मारने का काम कर रहा है।

    शाहदेव गुरूवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दरअसल झामुमो के वर्तमान नेतृत्व ने यह कभी नहीं चाहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ा आदिवासी मूलवासी राजनीतिक रूप से सशक्त हो। इसलिए झामुमो इन वर्गों में भी क्रीमी लेयर को आगे लाकर टिकट देना चाहते हैं। गरीब आदिवासी मूलवासियों के उत्थान से इन्हें कोई मतलब नहीं। तभी तो झामुमो 51000 का भारी भरकम शुल्क आवेदन देने के लिए वसूल रही है। टिकट मिलने के बाद पता नहीं कितने लाख रुपए लिए जाएंगे, यह अभीतक उन्होंने क्लियर नहीं किया है। शाहदेव ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा में अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ताओं की भी बहुत इज्जत होती है और चुनाव लड़ने के सामान मौके मिलते हैं। भाजपा आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि रायशुमारी के जरिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं की आयी राय को भी बहुत महत्व दिया जा रहा है। ये सारी चीजें भाजपा के जीवंत आंतरिक लोकतंत्र को दिखाता है।

    उन्होंने कहा कि महागठबंधन से जनता का भरोसा उठ चुका है। नक्सलवाद व भ्रष्टाचार की आग में झोंकने वाले विपक्षी ठगबंधन की स्थिति आने वाले दिनों में सबके सामने स्पष्ट हो जायेगी। उन्होंने कहा कि सत्तालोलुपता की पराकाष्ठा ऐसी है कि हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए एक दूसरे की लीडरशिप को मानने से इनकार किया। इन दोनों के लिए चुनाव सिर्फ सत्ता प्राप्ति का जरिया है ना कि जनता की सेवा करने का। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे हेमंत के लिए चुनाव सिर्फ सत्ता पाने का जरिया मात्र बन गया है। क्योंकि चाहे वह घोटालों में लिप्त लालू यादव से हाथ मिलाना हो, या फिर परिवारवाद और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस के साथ खड़े होना, सत्ता प्राप्ति के लिए झामुमो कुछ भी कर गुजरने को तैयार खड़ा है। शाहदेव ने कहा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक इरफान अंसारी का यह बयान महागठबंधन के हिडन एजेंडा को साफ दिखाता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार आने के बाद लालू प्रसाद को जेल से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ठग बंधन दरअसल भ्रष्टाचारियों और अब तक झारखंड की लूट करने वाले दलों का जोड़ है और आने वाले चुनाव में जनता इन्हें पूरे तरीके से खारिज करेगी। प्रेसवार्ता में संजय कुमार जायसवाल, तारिक इमरान मौजूद थे।

    #latest hindi news #Online news jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : लाभुक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं दी गयी जननी सुरक्षा राशि, सहिया को मुहैया कराया जाने वाली राशि भी अटकी पड़ी है
    Next Article रामगढ़ : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा, आजसू अपने दम पर लड़ रही चुनाव, भाजपा से फर्क नहीं पड़ता

    Related Posts

    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025
    Latest Posts

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.