Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर BJP ने उठाया सवाल, कहा-निवेश लाना है तो उद्योग मंत्री को क्यों साथ नहीं ले जा रहे
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर BJP ने उठाया सवाल, कहा-निवेश लाना है तो उद्योग मंत्री को क्यों साथ नहीं ले जा रहे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन के विदेश दौरे को लेकर सवाल उठाया है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को कहा है कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, बिजली संकट गहराया हुआ है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी सहित एक बड़े सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य विदेशी निवेश लाना है, तो सबसे बड़ा सवाल है कि राज्य के उद्योग मंत्री को साथ क्यों नहीं ले जाया जा रहा है। उद्योग विभाग के सचिव और निदेशक तो इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं, लेकिन उद्योग मंत्री का नाम सूची से नदारद है। क्या निवेश की बातचीत में मंत्री की कोई भूमिका नहीं। मरांडी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। सुना है कि कोलकाता में हुई एक महत्वपूर्ण निवेश बैठक में भी उद्योग मंत्री को अपमानित कर अंतिम समय पर शामिल होने से रोक दिया गया था और उनके स्थान पर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को साथ ले गये थे।

    आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, बिजली संकट गहराया हुआ है… और इन सबके बीच मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM अपनी विधायक पत्नी को साथ लेकर एक बड़े सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

    यदि इस यात्रा का…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) April 18, 2025

    बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यह यात्रा सरकारी है, तो उद्योग मंत्री की जगह कल्पना सोरेन किस हैसियत से शामिल हो रहीं हैं। यदि यह निजी यात्रा है, तो फिर सरकारी खजाने से खर्च कर अधिकारियों की फौज क्यों भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात यह भी है कि प्रतिनिधिमंडल में एक ऐसे सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी को शामिल किया गया है, जिनकी ‘ख्याति’ से पूरा प्रदेश परिचित है। हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी दलों के मंत्रियों को अपमानित करना अब एक परंपरा बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सारे विभागों से निर्णय लेने की शक्ति अघोषित तौर पर मुख्यमंत्री की विधायक पत्नी को दी जा चुकी है।

    Also Read : स्कूल जा रहे दो भाइयों को कुत्ते ने काटा, एक की मौ’त

    BJP raised questions on the Chief Minister's foreign tour said- if he wants to bring investment then why is he not taking the Industry Minister along कहा-निवेश लाना है तो उद्योग मंत्री को क्यों साथ नहीं ले जा रहे मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर BJP ने उठाया सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल जा रहे दो भाइयों को कुत्ते ने काटा, एक की मौ’त
    Next Article पांच साल बाद तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में दोषी को मिली जमानत…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    Latest Posts

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.