भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गृह मामलों की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत

रांचीः लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को गृह मामलों की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया है. निशिकांत दुबे को समिति में सदस्य के तौर पर शामिल भाजपा सांसद किरण खेर की जगह पर मनोनीत किया गया है. लोकसभा सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, लोकसभा स्पीकर ने डॉ. निशिकांत दुबे को किरण खेर की जगह पर गृह मामलों की स्थायी समिति में मनोनीत किया है.