Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»BJP विधायक डॉ शशि भूषण ने जताई नक्सल हमले की आशंका, जैप 1 की मांगी सुरक्षा
    झारखंड

    BJP विधायक डॉ शशि भूषण ने जताई नक्सल हमले की आशंका, जैप 1 की मांगी सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः झारखंड के विधायकों पर नक्सली हमला का लंबा इतिहास रहा है. चाईबासा में पूर्व विधायक गुरुचरण दास पर हाल ही में नक्सली हमला हुआ है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड मारे गए. पलामू में बीजेपी विधायक डॉ शशि भूषण ने नक्सली हमले की आशंका को लेकर सरकार से सुरक्षा मांगी है. पांकी से भाजपा विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने भी खुद पर नक्सल और आपराधिक हमला होने की आशंका जताई है.

    उन्होंने सरकार से जैप वन की सुरक्षा मांगी है. डॉ. शशिभूषण मेहता पांकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. यह विधानसभा अति नक्सल प्रभावित इलाका है और बिहार के गया और चतरा से सटा हुआ है. पलामू में कई ऐसे इलाके हैं जहां आज भी प्रशासन की पहुंच चुनौतीपूर्ण है. पांकी विधानसभा क्षेत्र में माओवादी, टीएसपीसी, और जेजेएमपी जैसे नक्सली संगठन सक्रिय हैं. कई इलाकों में विधायक को आम जनता से संपर्क के लिए बाइक से सफर करना पड़ता है. इसको लेकर ही बीजेपी विधायक ने सरकार से सुरक्षा मांगी है.

    विधायक डॉ शशि भूषण ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने बताया कि उनका विधानसभा नक्सल प्रभावित इलाका है. नक्सल के साथ-साथ इलाके में आपराधिक तत्व भी सक्रिय हैं. उन्होंने पूरे मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. मुख्यमंत्री ने मामले में पहल करते हुए जिला प्रशासन को भी पत्र लिखा है.

    सीएम के पत्र के बावजूद भी जिला प्रशासन ने मामले में सुरक्षा देने को लेकर कोई पहल नहीं किया है. विधायक ने बताया कि उन्हें फिलहाल हाउस गार्ड और बॉडीगार्ड मिला हुआ है. उन्होंने सरकार से जैप 1 की सुरक्षा की मांग की थी. उन्होंने बताया कि आशंका है कि उन पर हमला हो सकता है. हमला होने की स्थिति में सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. उन्होंने पूरे मामले में हर स्तर पर सुरक्षा को लेकर अवगत करवाया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर पुलिस को पहली बार अपराधियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, बाबा परिहस्त गैंग के दर्जन अपराधी गिरफ्तार व 11 हथियार जप्त
    Next Article फाइनेंस कंपनी के एजेंट को अपराधियों ने घर में घुस कर मारी गोली, मौके से अपराधी फरार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.