Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 12:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आक्रोश, कहा- चंपाई की सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर
    झारखंड

    सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आक्रोश, कहा- चंपाई की सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    FILE PHOTO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग अपनी सहेली के साथ मेला घूमने गयी थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी. इस घटना के बारे में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि साहिबगंज जिले के बरहेट में ईद के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. इस घटना से आहत होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली.

    आरती सिंह ने झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि पहले हेमंत सोरेन की सरकार और अब चंपाई सोरेन की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है. आए दिन अखबार प्रदेश की बहू-बेटियों के साथ होने वाली कुप्रथाओं और उत्पीड़न की खबरों से भरे रहते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह झारखंड में हेमंत सोरेन पार्ट-1 में ठगबंधन के राज में कानून व्यवस्था थी और अपराधियों का मनोबल ऊंचा था, उसी तरह अब हेमन्त सोरेन पार्ट -2 में भी अपराधी दिन दहाड़े दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे है.

    आरती सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 6,000 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 3,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है. हाल ही में दुमका में एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने झारखंड को देश-दुनिया में शर्मसार कर दिया. झूठ और लूट पर आधारित स्वार्थी गठबंधन सरकार के हाथ से कानून व्यवस्था की बागडोर निकल गयी है. पुलिस की पूरी प्रशासनिक तंत्र सत्ताधारी नेताओं की वसूली में लगी है और राज्य की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.

    आरती सिंह ने कहा कि न तो कोई कानून है और न ही कोई व्यवस्था, अपराधियों का मनोबल चरम पर है और ऐसे में महिलाएं घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं. अगर झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को लूट और झूठ से फुर्सत मिले तो बहन-बेटियों की सुरक्षा पर सरकार ध्यान दे. आरती सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को इस गंभीर अपराध के दोषियों को मौत की सजा देनी चाहिए.

    ये भी पढ़ें : कसमार में एक बार फिर छाया हथियों का आतंक, दहशत में ग्रामीण

    Bjp jharkhand Johar Live ranchi Rape Ratu जोहार लाइव झारखंड दुष्कर्म बीजेपी रांची रातू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकसमार में एक बार फिर छाया हथियों का आतंक, दहशत में ग्रामीण
    Next Article BDO ने निर्वाचन अधिकारी संग की बैठक, बूथों पर कम से कम 80-90 प्रतिशत वोटिंग का लक्ष्य

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.