Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 7:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय के स्वागत में जुटी भाजपा महिला मोर्चा
    झारखंड

    सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय के स्वागत में जुटी भाजपा महिला मोर्चा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा कार्यकर्ताओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : चैनपुर प्रखंड के झरिवा पंचायत और नगर निगम से सटे विवेकानंद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूसरी बार नव-नियुक्त सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद वीडी राम के प्रति आभार भी व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सांसद क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं और लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

    भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन

    इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा चैनपुर की ओर से किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा चंद्रवंशी ने कहा कि पलामू सांसद वीडी राम ने क्षेत्र में कई सराहनीय काम किए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद ने एक कर्मठ, योग्य और निष्ठावान कार्यकर्ता भोला पांडेय को दूसरी बार सांसद प्रतिनिधि बनाकर क्षेत्र की जनता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भोला पांडेय हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हैं और जनता के हित में सक्रिय रहते हैं।

    सांसद के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहा विकास

    कार्यक्रम में मौजूद लोजपा नेता शशांक सुमन ने कहा कि सांसद वीडी राम एक सुलझे हुए नेता हैं। उनके नेतृत्व में पलामू लोकसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची जा रही है और क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं भाजपा महामंत्री रूपेश गुप्ता ने कहा कि भोला पांडेय के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर निगम और चैनपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को और मजबूती मिलेगी।

    जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर: भोला पांडेय

    इस मौके पर नव-नियुक्त सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा कि पलामू सांसद अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। वे क्षेत्र की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ लोकसभा में उठाते हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पलामू का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बना रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

    कार्यक्रम में वार्ड नंबर 33 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सोनी कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला देवी, भाजपा महामंत्री रूपेश कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज दास, पंकज जायसवाल, कौशल्या देवी, धीरज जायसवाल, आकाश कुमार चंद्रवंशी, राजन चंद्रवंशी, रामबाबू, लाला पासवान, धर्मेंद्र सिंह, भोला चंद्रवंशी, अभय पासवान, अरुणेश कुमार वर्मा, संजय शरण, स्मिता शरण और वर्षा चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    Also Read : कोयला घोटाले पर फिर रेस हुई ईडी, बीमार होने का हवाला देने वाले एलबी सिंह को दोबारा भेजा समन

    bhola pandey Bjp BJP Mahila Morcha Chainpur block Jharkhand Politics Medininagar MP representative Palamu MP Palamu News political event VD Ram welcome ceremony
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ के समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता शिव शंकर सिन्हा का निधन
    Next Article कोडरमा में दर्दनाक हादसा : भतीजे के तिलक में मिली नई बाइक से एक्सीडेंट, चाचा की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    खूंटी

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026
    झारखंड

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    जनगणना से लेकर मुखिया सम्मेलन तक, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दी अफसरों को सख्त हिदायत

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.