Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में विकास की बुनियाद भाजपा ने डाली : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    झारखंड में विकास की बुनियाद भाजपा ने डाली : बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार को जामताड़ा पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने अमलाबनी गांव जाकर अपने पुराने सहकर्मी लालू हेंब्रम के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दिया. भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के लिए बाबूलाल दुमका लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी सीता सोरेन के साथ पहुंचे.

    इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई जरूरी चुनावी टिप्स दिए. मुख्य रूप से पहले मतदान फिर जलपान को शिद्दत के साथ पूरा करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि बगैर सिपाही के कप्तान कुछ नहीं कर सकता. पार्टी के सिपाही आप हैं, आपके ऊपर बहुत जवाबदेही है और उस जवाबदेही को जितनी बेहतर तरीके से निभाएंगे जीत का दायरा उतना ही बड़ा और मजबूत होगा. मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मेरा प्रथम कार्य क्षेत्र जामताड़ा जिला रहा है और यहां के हर एक गांव में जाकर हमने पहले के विकास का नजारा देखा है. जब मौका मिला तो हमने विकास करके भी दिखाया है. उन्होंने कहा कि विकास के बाबत कोई हमसे क्या पूछेगा, झारखंड में विकास की बुनियाद ही भाजपा ने डाली है.

    बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट कहा कि दुमका लोकसभा सीट यहां के जनमानस के रुझान से स्पष्ट होता है कि हम सबसे आगे हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी यह सीट भाजपा का था, आज भी भाजपा का है और आगे भी भाजपा का ही रहेगा. इस मौके पर सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र मंडल,, जिप अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, सुरेश राय, सोमनाथ सिंह, दुबराज मंडल, मनीष दुबे, चंडी चरण दे, सुनील हांसदा, कमलेश मंडल, संतन मिश्रा, प्रभाष हेम्ब्रम, हरिमोहन मिश्रा, अनुप पांडे सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: इंडी गठबंधन को भारत की ताकत पर भरोसा नहीं: पीएम मोदी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं ने सेहत पर ध्यान देने को लेकर लिया शपथ
    Next Article HURL सिंदरी में मतदाता जागरूकता फोरम का गठन, BDO ने की मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.