Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के साथ भाजपा और मेरा दिल का रिश्ता : पीएम
    झारखंड

    झारखंड के साथ भाजपा और मेरा दिल का रिश्ता : पीएम

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2024Updated:October 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मां भद्रकाली और छिन्नमष्तिका को नमन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर आने का मौका मिला है. 1925 में गांधी जी हजारीबाग आए थे. बापू के विचार, उनकी शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा है. मैं बापू को नमन करता हूं, श्रद्धांजलि देता हूं. 2015 में भी 2 अक्टूबर को खूंटी में कार्यक्रम था. सोलर रूपटॉप प्लांट का उद्घाटन मैंने किया था. झारखंड के साथ भाजपा और मेरा विशेष रिश्ता बन गया है. ये रिश्ता दिल का रिश्ता है. इसलिए झारखंड मुझे बार-बार बुलाता है. मैं भी दौड़ा चला आता हूं. कुछ दिन पहले जमशेदपुर आया था. पानी, बारिश और आंधी ने रूकावट डाली. हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका. मैंने भी सोचा था कि झारखंड आकर आपलोगों के दर्शन किए बिना नहीं जाउंगा. सड़क यात्रा कर लोगों के बीच पहुंच गया. आज मैंने कहा कि सबके बीच जाकर दर्शन करके जाउंगा. पीछे हजारों लोग छूट गए. जिन्हें न तो मैं देख पाया और न ही वो मुझे देख पाए. उनसे माफी मांगता हूं.

    आदिवासी समाज के जीवन में आएगा बदलाव
    पीएम ने कहा कि झारखंड को सैंकड़ों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं मिली. 6 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई. आप सबके बीच आने से पहले 80 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन योजनाओं से आदिवासी समाज के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा. झारखंड के सभी लोगों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं. हमारे देश में आदिवासी जननायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय किसी के साथ नहीं हुआ. कांग्रेस ने अपने परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी. आजादी की लड़ाई में योगदाने देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया. सारी योजनाएं एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर थी. इमारतें, सडकें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर. आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है.

    गांधी जयंती छिन्नमष्तिका जमशेदपुर झारखंड दर्शनों पीएम नरेंद्र मोदी बापू के विचार भद्रकाली भाजपा माफी विशेष रिश्ता श्रद्धांजलि सड़क यात्रा सोलर रूपटॉप प्लांट हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश
    Next Article हजारीबाग में बोले पीएम मोदी-हर आदिवासी को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ, बनेंगे स्किल्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.