Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 9:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : तेजस्वी ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने के लिए 50 ट्रेनों का किराया देने की घोषणा की
    बिहार

    बिहार : तेजस्वी ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने के लिए 50 ट्रेनों का किराया देने की घोषणा की

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्रेन पर सियासत शुरू करते हुए दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने के लिए अब 50 ट्रेनों का किराया देने की घोषणा की है। इससे पहले वह फंसे मजदूरों को लाने के लिए दो हजार बसों को सरकार को देने की बात कह चुके हैं।

    बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह बिहारी मजदूरों को लाने के लिए 50 ट्रेनों का किराया देने को तैयार हैं।

    तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, “15 साल वाली डबल इंजन सरकार अप्रवासी बिहारी मजदूरों को वापस नहीं लाने के बहाने रोज टाल-मटोल कर रही है। 5 दिनों में 3 ट्रेनों से लगभग 3500 लोग ही वापस आ पा रहे हैं। कभी किराया, कभी संसाधनों तो कभी नियमों का रोना रोते हैं। नीतीश सरकार की मंशा कतई मजदूरों को वापस लाने की नहीं है।”

    एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, “राजद शुरुआती तौर पर बिहार सरकार को अपनी तरफ से 50 ट्रेन देने को तैयार है। हम मजदूरों की तरफ से इन 50 रेलगाड़ियों का किराया असमर्थ बिहार सरकार को देंगे। सरकार आगामी 5 दिनों में ट्रेनों का बंदोबस्त करे, पार्टी इसका किराया तुरंत सरकार के खाते में ट्रांसफर करेगी।”

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : जिले में लॉक डाउन 3.0 के दौरान कोई नई रियायत नहीं होगी लागू: उपायुक्त
    Next Article केरल से मजदूरों को लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन, श्रमिकों का स्वागत गुलाब फूल से किया गया

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    12 नये DSP राजगीर में तप कर हुए तैयार, ADG विजी बोले- जनता की सेवा ही असली लक्ष्य

    October 24, 2025
    क्राइम

    सौरभ ह’त्याकां’ड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार

    October 24, 2025
    ट्रेंडिंग

    गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार को मिला जन सुराज का समर्थन, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

    October 24, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रमोशन घोटाला, लैब असिस्टेंट बने प्रोफेसर

    October 25, 2025

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

    October 25, 2025

    छठ महापर्व की शुरुआत आज से : नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प

    October 25, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 25 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 25, 2025

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.