Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : पीएम मोदी बोले- कांग्रेस को झूठे वादों की जनता ने दी सजा, आज 100 सांसद भी नहीं- बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पीएम मोदी बोले- कांग्रेस को झूठे वादों की जनता ने दी सजा, आज 100 सांसद भी नहीं- बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में दूसरे चरण के लिए 94 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच तीसरे चरण के लिए प्रचार भी चल रहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में दो चुनावी सभाएं की। पीएम मोदी ने अररिया के फारबिसगंज में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां कहा कि बिहार के लोगों ने ‘डबल युवराजों’ को नकार दिया है और फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है, इस बार बंपर वोटिंग हो रही है। आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं पूरे विश्व को संदेश दिया है। जब कोरोना की वजह से दुनिया में हड़कंप मचा है लेकिन बिहार के लोग उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं, ऐसे में लोगों को विचार करना चाहिए। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को ऐसी परिस्थिति में चुनाव कराने पर बधाई दी।

    वहीं पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद एक बात साफ है बिहार की जनता ने डंके की चोट पर संदेश दे दिया है, बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार के लोगों ने जंगलराज और डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज एनडीए के विरोध में जो खड़े हैं वो इतना कुछ खाने के बाद फिर बिहार को लालच की नजरों से देख रहे हैं। बिहार के लोगों को पता है कि कौन राज्य का विकास करेगा और कौन परिवार का विकास करेगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर देश को सपना दिखाया था, कांग्रेस वाले पहले बोलते थे गरीबी हटाएंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, OROP लागू करेंगे। कांग्रेस ने बातें बहुत की, लेकिन एक भी काम नहीं किया। आज कांग्रेस की हालत ऐसी है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों को मिला दें तो कांग्रेस के पास सौ सांसद भी नहीं है। कई राज्यों में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। यूपी-बिहार में कांग्रेस चौथे-पांचवे नंबर पर है और किसी का कुर्ता पकड़कर बचने की कोशिश में है।

    पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ गरीब-गरीब नाम की माला जपते हैं और अपना महल बनाते हैं। कुछ लोग सिर्फ अपने कुनबे के लिए करते हैं। पीएम ने कहा कि ये लोग आपका दर्द नहीं समझ सकते हैं।

    वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में परिवारवाद हार रहा है, रंगबाजी-रंगदारी हार रही है और विकास जीत रहा है। आज बिहार में अहंकार-घोटाला हार रहा है और परिश्रम जीत रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को मजाक बनाकर रख दिया गया था। इनके लिए चुनाव का मतलब हिंसा, हत्याएं और बूथ कैप्चरिंग था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तब मत छीन लिया जाता था और वोटों की लूट होती थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में महिलाएं में आज मोदी के साथ चलने को तैयार है। अगर बिहार में पहले जैसे हालात होते तो गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन नहीं पाता। पीएम मोदी बोले कि पिछले एक दशक में नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार विकास की ओर आगे बढ़ा है, आने वाला दशक बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने का वक्त है। पिछले दशक में बिहार के हर घर में बिजली पहुंची, अब ये दशक बिहार को 24 घंटे जगमगाने का है।

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दशक में हर घर गैस सिलेंडर पहुंचा, ये दशक पाइप से गैस पहुंचाने का है। पिछले दशक में गरीब को शौचालय मिला, अब पक्की छत देने का दशक है। बिहार को फिर डबल इंजन की ताकत मिलेगी तो यहां का विकास पहले से भी तेज गति से होगा। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में आज बिना किसी भेदभाव के लोगों को विकास का लाभ मिल रहा है, सरकार की ओर से गैस सिलेंडर, शौचालय, आयुष्मान भारत जैसी मदद गरीबों को दी गई है।

    Bihar news Election Latest news Online news PM modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृषि कानूनों पर राष्ट्रपति का पंजाब को झटका, कैप्टन के शिष्टमंडल से मिलने से किया साफ इन्कार- कांग्रेस सांसदों का दिल्ली में डेरा
    Next Article झारखंड विधानसभा उपचुनाव: 1 बजे तक दुमका में 46.96 और बेरमो में 46.07 फीसदी मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.