Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव 2025 : अररिया में PM मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा – ‘फिर एक बार NDA सरकार’
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : अररिया में PM मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा – ‘फिर एक बार NDA सरकार’

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी ने गुरुवार को सीमांचल के अररिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर से NDA सरकार बनाने के मूड में है।

    फिर एक बार सुशासन की सरकार : PM

    PM मोदी ने कहा, “बिहार के अलग-अलग हिस्सों से मतदान की शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं। माताएं-बहनें और नौजवान बड़ी संख्या में वोट देने के लिए बाहर निकल रहे हैं। पूरे बिहार में एक ही आवाज गूंज रही है फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक के RJD के जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया था। मोदी ने कहा, “जंगलराज मतलब कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन। NDA सरकार ने बिहार को उस दौर से बाहर निकाला है।”

    PM ने गिनाई NDA सरकार की उपलब्धियां

    PM ने NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पटना में IIT और AIIMS, बोधगया में IIM, दरभंगा में AIIMS, भागलपुर में IIIT और चार सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिहार में खुल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार” ने विकास की रफ्तार को नई दिशा दी है। मोदी ने घुसपैठियों के मुद्दे को भी उठाया और आरोप लगाया कि “NDA सरकार देश से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालने में जुटी है, जबकि कांग्रेस और RJD उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

    PM ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा…

    छठ पूजा का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, “कांग्रेस के नामदार छठी मईया की पूजा को ड्रामा बताते हैं। यह हमारी आस्था का अपमान है।” PM ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि “बिहार की माताएं-बहनें कभी भी जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगी” और राज्य को समृद्ध बनाने का संकल्प ले चुकी हैं। सभा के अंत में उन्होंने कहा, “कांग्रेस और RJD के बीच झगड़ा अब खुलकर सामने आ गया है। चुनाव परिणाम के बाद दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखेंगे।”

    Also Read : बिहार चुनाव 2025 : पवन सिंह ने किया मतदान, लोगों से भी की वोट डालने की अपील

    Bihar Elections 2025: PM Modi launches a scathing attack on the opposition in Araria PM Modi said in Araria – 'Once again NDA government' अररिया में PM मोदी ने कहा – 'फिर एक बार NDA सरकार' बिहार चुनाव 2025 : अररिया में PM मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल का बड़ा आरोप- किसान विरोधी फैसले की तैयारी कर रही हेमंत सरकार
    Next Article मानगो में बेकाबू सांड़ ने महिला की ले ली जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.