Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»BIHAR ELECTION : किसके सिर सजेगा आज ताज, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शूरू
    ट्रेंडिंग

    BIHAR ELECTION : किसके सिर सजेगा आज ताज, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शूरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2025Updated:November 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर हुए मतदान की गिनती आज सुबह शुरू हो गई है। इस बार चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को किए गए थे। सभी बड़े दलों और गठबंधनों ने जोरदार प्रचार किया, जिससे यह चुनाव हाल के वर्षों में सबसे कड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

    इस बार वोटिंग में भी उत्साह देखने को मिला और बिहार में नया रिकॉर्ड बना। पहली बार वोट प्रतिशत 65% से ऊपर गया है। खास बात यह रही कि पुरुषों की तुलना में 5 लाख अधिक महिलाओं ने मतदान किया। इस उपलब्धि के साथ बिहार, केरल के बाद, ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बन गया है।

    सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती शुरू हुई। 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती चालू हो गई। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि ईवीएम की अंतिम गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो जाए ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित रहे।

    मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर सख्त जांच हो रही है और मोबाइल फोन, कैमरा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग टेबल और कमरे बनाए गए हैं। प्रत्येक राउंड खत्म होने के बाद अधिकारी परिणाम की जानकारी देते रहेंगे।

    इसी बीच, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि “बीजेपी बिना झूठ और चोरी के चुनाव नहीं जीत सकती।” उन्होंने दावा किया कि महिलाओं और युवाओं ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है और युवा बदलाव चाहते हैं। उनके बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

    मतगणना के साथ ही राजधानी पटना और कई जिलों में ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। ए.एन. कॉलेज और उसके आसपास के इलाकों में आम वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। सिर्फ अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन जनता से सहयोग की अपील कर रहा है।

    दोपहर तक पटना की 14 विधानसभा सीटों के रुझान साफ होने की उम्मीद है। शाम तक यह भी पता चल जाएगा कि राज्य में सरकार किसकी बनेगी एनडीए की या महागठबंधन की। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार महिला वोटर, युवा वोटर और जातीय समीकरण नतीजों पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Bihar election counting begins close contest after record turnout बिहार चुनाव मतगणना शुरू रिकॉर्ड मतदान के बाद कड़ा मुकाबला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 14 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में कई बड़े नेताओं को बढ़त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    Latest Posts

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.