Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले, ग्रामीण सड़कों के निरीक्षण के लिए विकसित करें प्रणाली
    बिहार

    बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले, ग्रामीण सड़कों के निरीक्षण के लिए विकसित करें प्रणाली

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण ठीक ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागीय स्तर पर मुख्य अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक एक प्रणाली विकसित किये जाने का आज निर्देश दिया।

    श्री कुमार ने यहां ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि आबादी बढ़ रही है, वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है इसलिये सड़कों का बेहतर रखरखाव जरूरी है। सड़कों की रखरखाव नीति को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कार्य ठीक ढंग से हो इसके लिए विभागीय स्तर पर मुख्य अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक निरीक्षण कार्य की एक प्रणाली विकसित करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हमलोगों का लक्ष्य है हर गांव और हर टोले को सड़क से जोड़ना। टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत छूटे हुए टोलों का काम जल्द से जल्द पूरा करें। सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता बेहतर हो। साथ ही उनकी निगरानी होना भी जरूरी है।” उन्होंने कहा कि विभाग अभियंताओं का नियमित प्रशिक्षण कराया जाए।

    श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग और वन विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर सड़कों के किनारे वृक्ष लगाने का काम तेजी से करें। ऊंची और चौड़ी सड़कों के किनारे दो स्तर के वृक्ष लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे वृक्ष लगाने से सड़कों की सुरक्षा तो होगी ही साथ ही पर्यावरण के लिए भी यह लाभदायक सिद्ध होगा।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने ने की भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की मांग
    Next Article बिहार : शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार व 64 कारतूस बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.