Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : अब प्रवासी मजदूरों की वापसी पर भाजपा और जदयू में घमासान, नीतीश पर हमला
    बिहार

    बिहार : अब प्रवासी मजदूरों की वापसी पर भाजपा और जदयू में घमासान, नीतीश पर हमला

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी और भाजपा में तनातनी नजर आ रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष सहित भाजपा के कई नेताओं ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, भाजपा के सहयोगी दल जदयू ने लॉकडाउन से निपटने के नीतीश मॉडल को सबसे प्रभावी बताया है।

    दोनों पार्टियों में तकरार भाजपा के बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा एक फेसबुक पोस्ट में प्रवासी मुद्दे से निपटने में राज्य सरकार के दृष्टिकोण पर सवाल उठाने के बाद आई। जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार के साथ समस्या यह है कि उनका कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने यह स्पष्ट नहीं करता है कि किस जोन में किस तरह की दुकानें खुलेंगी या कौन सी ट्रेन बिहार आ रही है और कहां पंजीकरण करवाना है। 

    पश्चिम चंपारण से सांसद जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार के रवैये के परिणामस्वरूप, लोग सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। यूपी में योगी सरकार से बिहार सरकार को सबक लेना चाहिए। यूपी के मुख्य सचिव मीडिया को बहुत अच्छी तरह से बताते हैं।

    वहीं, एमएलसी नवल किशोर यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक वर्ग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार से बेहतर देश में कोई सीएम नहीं है। योगी सरकार से सीख लेने पर उन्होंने कहा कि मुझे योगी सरकार के काम के बारे में कुछ भी नहीं पता है। वह (नीतीश कुमार) एक बेहतर सीएम हैं, यही वजह है कि भाजपा उनका समर्थन कर रही है।

    जदयू ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री लोकलुभावन उपायों में विश्वास नहीं करते हैं। पार्टी के महासचिव केसी त्यागी कहा कि बिहार ने उन गलतियों को नहीं किया है जो यूपी या पंजाब ने कीं। बिहार के सीएम के उपाय यूपी और पंजाब की तुलना में अधिक सुरक्षात्मक और अधिक जवाबदेह हैं। 

    उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्होंने केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया होता, तो प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की संख्या अधिक होती। नीतीश मॉडल ने बिहार को बचाया है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को अपना दृष्टिकोण रखने का अधिकार है।

    राजद ने भी इस मामले पर नीतीश कुमार पर हमला किया है। राजद प्रवक्ता भाई बीरेंद्र ने कहा कि सरकार को भाजपा अध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देने की जरूरत है। जब हमने इस मुद्दे को उठाया तो जदयू नेता नाराज हो गए थे। हम छात्रों की निकासी की मांग कर रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार सरकार ने लॉकडाउन के मानदंडों का हवाला देते हुए इसे ठुकरा दिया।

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य सरकार के पास विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए कोई निश्चित कार्य योजना नहीं है। नोडल अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिए हैं या नंबर मिल नहीं रहे हैं। राज्य सरकार प्रवासियों से टिकट भी ले रही है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 42533 हुई, अब तक 1373 की मौत
    Next Article कोरोना : लॉकडाउन बढ़ने से खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.