Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना। बिहार विधानसभा के 240 वर्तमान विधायकों में से 136 यानी कि 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 94 विधायकों यानी की 39 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 160 विधायकों यानी कि 67 फीसदी करोड़पति हैं। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच की सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में विधायकों द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग और अन्य विवरणों की जानकारी दी गई है। 

    विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामलों का आंकड़ा:-
    11 विधायकों ने अपने ऊपर दर्ज हत्या के मामलों की घोषणा की है।
    30 विधायकों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास के तहत दर्ज मामले की जानकारी दी।
    5 विधायकों ने अपने ऊपर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के तहत दर्ज मामलों की जानकारी दी। इन 5 विधायकों में से एक के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 
    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 45 विधायक (56 फीसदी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 34 विधायक (49 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 34 विधायक (63 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 14 विधायक (56 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 2 विधायक (100 फीसदी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई-एमएल-एल) के 3 में 3 विधायक (100 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों ने अपने हलफनामों में अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। 
    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 33 विधायक (41 फीसदी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 26 विधायक (38 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 19 विधायक (35 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 10 विधायक (40 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 1 विधायक (50 फीसदी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई-एमएल-एल) के 3 में 2 विधायक (67 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों ने अपने हलफनामों में अपने ऊपर दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। 
    विधायकों की वित्तीय संपदा कितनी है:-
    240 विधायकों में 160 यानी की 67 फीसदी करोड़पति हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 51 विधायक (74 फीसदी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 51 विधायक (64 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 33 विधायक (61 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 17 विधायक (68 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 2 विधायक (100 फीसदी), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 1 में से 1 विधायक (100 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों की घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।
    हर विधायक की संपत्ति का औसत 3.06 करोड़ रुपये है। 
    आरजेडी के 80 विधायकों की औसत संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये है।
    जेडीयू के 69 विधायकों की औसत संपत्ति 2.79 करोड़ रुपये है।
    भाजपा के 54 विधायकों की औसत संपत्ति 2.38 करोड़ रुपये है।
    कांग्रेस के 25 विधायकों की औसत संपत्ति 4.36 करोड़ रुपये है।
    आंकड़ों के अनुसार, 240 में से 46 (19 फीसदी) विधायकों ने आयकर विवरण घोषित नहीं किया है।
    विधायकों की शैक्षिक योग्यता:-
    94 यानी 39 फीसदी विधायकों ने शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच घोषित की है
    134 यानी 56 फीसदी विधायकों ने शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 
    9 विधायकों ने शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।
    विधायकों की उम्र:-
    128 विधायकों यानी 53 फीसदी की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच है।
    112 विधायकों यानी 47 फीसदी की उम्र 51 से 80 वर्ष के बीच है।
    240 विधायकों में से 28 यानी की 12 फीसदी विधायक महिला हैं। 

    bihar elections Bihar news Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव के पहले कुनबा बढ़ाने में जुटा झारखंड की महागठबंधन!
    Next Article 16 सितम्बर का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.