Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 यानी 14वीं JPSC को लेकर चल रहे उम्र सीमा विवाद के बीच अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि इस परीक्षा की कट ऑफ डेट अब 2022 मानी जाएगी।
उम्र सीमा को लेकर चल रहा था विवाद
पिछले कुछ समय से उम्र सीमा को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। कई उम्मीदवार ऐसे थे जो पिछली कट ऑफ डेट की वजह से ओवरएज हो रहे थे और परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे थे। इस मुद्दे को लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध भी जताया और कुछ ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया।
हाईकोर्ट से मिली थी राहत, अब सरकार ने भी दिया साथ
हाईकोर्ट से कई अभ्यर्थियों को राहत जरूर मिली थी, लेकिन मामला पूरी तरह साफ नहीं था। अब सीएम की इस घोषणा के बाद हजारों उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। कट ऑफ डेट 2022 होने से कई ऐसे अभ्यर्थी फिर से पात्र हो जाएंगे जो उम्र सीमा की वजह से बाहर हो रहे थे।
अभ्यर्थियों में खुशी की लहर
सरकार के इस फैसले के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से वे इस मांग को लेकर आंदोलन और कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जाएगी।
Also Read : बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार-ट्रक भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल

