Johar Live Desk : अगस्त महीने की शुरुआत पर सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अपडेट किए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में ₹33.50 की कटौती की गई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम (1 अगस्त 2025 से लागू)
शहर | पुराने दाम (₹) | नए दाम (₹) |
दिल्ली | 1665 | 1631.50 |
मुंबई | 1616 | 1582.50 |
कोलकाता | 1769 | 1734.50 |
चेन्नई | 1823.50 | 1789 |
इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सीधी राहत मिलेगी, क्योंकि ये सेक्टर कमर्शियल सिलेंडरों पर निर्भर रहते हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (बिना बदलाव):
घरेलू सिलेंडरों के दामों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी देश के प्रमुख शहरों में इनकी कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर | घरेलू गैस सिलेंडर कीमत (₹) |
दिल्ली | 853.00 |
मुंबई | 852.50 |
हैदराबाद | 905.00 |
लखनऊ | 890.50 |
पटना | 942.50 |
तेल कंपनियों द्वारा हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जाता है। इस बार केवल कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है, जबकि आम घरेलू उपभोक्ताओं को अभी थोड़ी और राहत का इंतजार करना होगा।
Also Read : CM नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मिड डे मील रसोइयों और संविदा कर्मियों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि