Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 3:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»BIG NEWS : अब 6 साल से पहले क्लास-1 में एडमिशन नहीं, राज्यों को निर्देश जारी
    ट्रेंडिंग

    BIG NEWS : अब 6 साल से पहले क्लास-1 में एडमिशन नहीं, राज्यों को निर्देश जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली :  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब कक्षा 1 में एडमिशन की उम्र तय कर दी गई है. इसी क्रम में केंद्र ने सभी राज्यों और यूनियन टेरिट्रीज को निर्देश दिया है कि क्लास वन में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र फिक्स होनी चाहिए. इसके लिए उम्र सीमा 6 साल तय की गई है. केंद्र ने कहा है कि सभी राज्यों के स्कूल ये देखें कि क्लास वन में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 साल से कम न हो.

    एजुकेशन मिनिस्ट्री ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी NEP 2020 और बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) के तहत यह फैसला लिया जा रहा है.

    Department of School Education & Literacy, Ministry of Education, in a letter dated 15.02.2024, with reference to D.O. letter No. 9-2/20- IS-3 dated 31.03.2021 followed by D.O. letter of even number dated 09.02.2023, requested all states/UTs to ensure that the age of admission to… pic.twitter.com/RoIrA9h9IC

    — Ministry of Education (@EduMinOfIndia) February 25, 2024

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्टेट और UTs को भेजे गए लेटर में लिखा है कि ‘2021 और 2023 को राज्यों को भेजे गए पत्र में गुजारिश की गई थी कि वे अपने यहां स्कूल एडमिशन के वक्त क्लास 1 दाखिले में बच्चों की उम्र 6 साल से ऊपर रखना सुनिश्चित करें. अब नया एकेडेमिक सेशन 2024-25 जल्द ही शुरू होने वाला है, जब नए सत्र के लिए स्कूल एडमिशन शुरू होने वाले हैं. हम ये उम्मीद करते हैं कि आपके राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में ग्रेड-1 एडमिशन की उम्र 6+ रखी जाएगी.’

    ज्वाइंट सेक्रेटरी अर्चना शर्मा अवस्थी के नाम से जारी इस चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि ‘मैं गुजारिश करती हूं कि इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर देखा जाए और इसे सुनिश्चित कराया जाए. आप इस संबंध में तैयार नोटिफिकेशन या दिशानिर्देश भी शेयर कर सकते हैं.’

    इन राज्यों को है छूट

    साल 2022 में सेंटर ने लोकसभा में बताया था कि 14 राज्य और यूटी हैं जिनमें अगर बच्चे की उम्र 6 साल न भी हो तो भी उन्हें क्लास वन में एडमिशन मिल सकता है. इनके नाम है –  असम, गुजरात, पुडुचेरी, तेलंगाना, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, गोवा, झारखंड, कर्नाटक और केरल.

    इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी केस : इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा

     

    Admission City News Class-1 Current News Daily News instructions Johar Live Latest news Local News Main News New National Education Policy News Headline Today's News Union Territories आज की खबर एडमिशन करंट न्यूज क्लास-1 जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति निर्देश न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार यूनियन टेरिट्रीज लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमालदीव के पूर्व विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुइज्जू पर दिया बड़ा बयान, कहा- झूठे हैं राष्ट्रपति मुइज्जू, किसी अन्य देश के हथियारबंद सैनिक माले में तैनात नहीं
    Next Article बजट सत्र में शामिल होने के हेमंत सोरेन की याचिका पर HC में सुनवाई, फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025
    झारखंड

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025
    क्राइम

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    June 14, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

    June 14, 2025

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    June 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.