Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर बड़ा फ्रॉड आया सामने, विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कराई शिकायत
    क्राइम

    सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर बड़ा फ्रॉड आया सामने, विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कराई शिकायत

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2023Updated:December 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या: 22 जनवरी को रामलला की जन्मभूमि का उद्घाटन होना है. इससे पहले राम मंदिर को लेकर एक बड़ा फ्रॉड सामने आया है. फेसबुक पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के नाम से एक प्रोफाइल बनाकर क्यूआर कोड शेयर कर राम भक्तों से दान करने की अपील की जा रही है. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने यूपी और दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाया है. बता दें कि प्रोफाइल अभिषेक कुमार ने बनाई है जिससे लोगों से दान के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं.

    सावधान..!!
    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं। @HMOIndia @CPDelhi @dgpup @Uppolice को ऐसे लोगों के विरूद्ध विलम्ब कार्यवाही करनी चहिए। @ShriRamTeerth has not authorised any body to collect funds for this occasion. pic.twitter.com/YHhgTBXEKi

    — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal) December 31, 2023

    क्या है पूरा मामला

    सोशल मीडिया पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से दान के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं. फेसबुक पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र ट्रस्ट के नाम से एक प्रोफाइल बनाकर क्यूआर कोड वितरित कर लोगों से राम मंदिर के उद्घाटन में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की जा रही है. इसी प्रकार एक यूपीआई नंबर (9040914736@paytm) जारी करते हुए राम मंदिर के लिए दान करने की अपील की जा रही है. यह प्रोफाइल मनीषा नल्लाबेली के नाम से बनाई गई है. वहीं व्हाट्सएप ग्रुपों में भी संदेश भेजकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं. इस संबंध में यूपी डीजीपी को भेजी गई शिकायत में विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि यह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को बदनाम करने का प्रयास है. इसके जरिए अवैध रूप से लोगों से पैसा वसूला जा रहा है. परिषद ने पुलिस से इस फ्रॉड के पीछे छिपे काम कर रहे लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.

    ये भी पढ़ें: जॉर्डन में पलामू के पिंटू समेत फंसे 50 वर्कर, सुदेश महतो से लगाई वतन वापसी की गुहार

    अयोध्या आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फ्रॉड मुख्य समाचार राम भक्तों राम मंदिर रामलला लेटेस्ट न्यूज विश्व हिंदू परिषद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNEW YEAR- 2024 का काउंटडाउन शुरू, जश्न में डूबने को तैयार रांची
    Next Article विस्थापित अप्रेंटिस संघ की समीक्षा बैठक, अभ्यर्थियों को जल्द बहाल करने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.