Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»GST के नियमों में बड़ा बदलाव, दिवाली से पहले सस्ते होंगे कई सामान, महंगे होंगे ये लक्जरी आइटम…
    देश

    GST के नियमों में बड़ा बदलाव, दिवाली से पहले सस्ते होंगे कई सामान, महंगे होंगे ये लक्जरी आइटम…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2025Updated:September 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: इस बार दिवाली की खुशियां और बढ़
    सकती हैं क्योंकि सरकार GST ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक शुरू हो चुकी है और गुरुवार को फैसलों का ऐलान होने की उम्मीद है। योजना है कि नवरात्र से पहले ही नए नियम लागू कर दिए जाएं ताकि त्योहारों के सीजन में लोगों की जेब पर बोझ हल्का हो।

    फिलहाल GST के चार प्रमुख स्लैब हैं – 5%, 12%, 18% और 28%। सरकार 12 और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म करने पर विचार कर रही है। इसका सीधा फायदा आम उपभोक्ता को मिलेगा। 12% स्लैब हटने के बाद रोजमर्रा के सामान जैसे घी, मक्खन, तेल, नमक, मेवे, नमकीन, शैंपू, साबुन, टूथपाउडर, पैकेज्ड पानी, स्कूली नोटबुक, चार्ट, साइकिल, छाते और कई मेडिकल उपकरण सस्ते हो सकते हैं। होटल में 7500 रुपये तक के कमरे पर लगने वाला टैक्स भी घट सकता है।

    28% स्लैब में बदलाव से बड़े घरेलू उपकरण जैसे एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की कीमतें कम हो जाएंगी। सबसे बड़ा फायदा छोटी कार खरीदने वालों को होगा क्योंकि टैक्स घटने पर 1000 सीसी से कम इंजन और चार मीटर तक की कारें 35 से 40 हजार रुपये तक सस्ती हो सकती हैं। उम्मीद है कि इससे कारों की बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत तक का उछाल आएगा।

    सरकार एक नया 40% जीएसटी स्लैब लाने की तैयारी भी कर रही है जिसमें एसयूवी, लक्जरी कारें और तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला जैसी हानिकारक वस्तुएं शामिल होंगी। इससे जहां आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी, वहीं महंगे और लक्जरी सामान पर टैक्स का बोझ बढ़ेगा।

    इन बदलावों से न सिर्फ आम आदमी बल्कि मिडिल क्लास, किसान, महिलाएं और कारोबारी सभी को फायदा मिलेगा। टैक्स दरें घटने से खपत और मांग बढ़ेगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

    वित्त मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त 2025 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1.86 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल अगस्त की तुलना में 6.5 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत कलेक्शन 18% स्लैब से आता है, जबकि 28% स्लैब का योगदान 11 प्रतिशत है। 5% स्लैब से 7 प्रतिशत और 12% स्लैब से सिर्फ 5 प्रतिशत ही राजस्व मिलता है।

    जीएसटी लागू हुए आठ साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान टैक्स बेस भी दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। 2017-18 में जीएसटी रिटर्न भरने वालों की संख्या 66 लाख थी, जो 2024-25 में बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई है। यही वजह है कि सरकार अब ढांचे को और सरल और कारगर बनाने पर जोर दे रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी पहले ही स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा कर चुके हैं कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लाए जाएंगे ताकि आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम हो सके। वित्त मंत्रालय का मानना है कि ये सुधार स्ट्रक्चरल बदलाव, दरों का तार्किकरण और कारोबार को आसान बनाने पर केंद्रित होंगे। एसबीआई की रिपोर्ट कहती है कि अल्पकाल में सरकार को हर महीने करीब पांच हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में अर्थव्यवस्था और खपत दोनों को बड़ा फायदा होगा।

    Cheap Cars diwali gift economy Festival Shopping GST GST Council GST News GST Reform household items India Economy Inflation Relief Middle Class Relief Modi government Tax Slab
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती : 11,000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू
    Next Article गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन की मौ’त, मुआवजे का ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.