Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»BIG BREAKING : गढ़वा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, रंका थाना प्रभारी को लगी गोली, 2 नक्सली ढेर
    क्राइम

    BIG BREAKING : गढ़वा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, रंका थाना प्रभारी को लगी गोली, 2 नक्सली ढेर

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : गढ़वा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है. जिसमें गढ़वा के रंका थाना प्रभारी को गोली लगी है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस का जेजेएमपी के साथ एनकाउंटर हुआ है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर किया गया है.

    विस्तृत जानकारी में पता चला कि गढ़वा में पुलिस की प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के साथ मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में गढ़वा के रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका रेफर कर दिया है. जख्मी रंका थाना प्रभारी को उनके साथी जवान ऑपरेशन के इलाके से बाहर ले गये और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया इसके बाद उन्हें रेफर किया गया है.

    पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार की देर रात भीषण मुठभेड़ हुई. इस घटना में रंका के थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को दो गोली लगी. एक गोली सीने में और दूसरी कलाई पर लगी है. हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ. आनन-फानन में उनको रांची रिम्स ले जाया गया है. इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना मिली है. उनकी डेड बॉडी की तलाश में तीन से चार थाना की पुलिस लगी हुई है. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान जारी है.

    मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जानकारी पाकर रंका थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ ढेंगुरा जंगल पहुंचे. जैसे ही वो जंगल पहुंचे पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. काफी घंटों तक चली मुठभेड़ के बीच रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को कलाई में गोली लगी है. एक गोली उनको सीने में लगी थी. बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ.

    Garhwa johar live news Medica Hospital Naxalite Naxalite encounter Naxalite Piles palamu Police Station Incharge Ranka Police Station गढ़वा जोहार लाइव न्यूज़ थाना प्रभारी नक्सल मुठभेड़ नक्सली नक्सली ढेर पलामू मेडिका अस्पताल रंका थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठंड से ठिठुरा झारखंड, 20 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड
    Next Article लिंडसे क्लब में हुआ पौष पार्बन उत्सव का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.