Mumbai : अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे रविवार को भी मजबूत कमाई करते हुए अपनी पकड़ बनाए रखी और 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। भारत और विदेश दोनों जगह फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
दूसरे रविवार 12.50 करोड़ की कमाई, कुल कलेक्शन 113 करोड़ पार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में 12.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब लगभग 113.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म ने शुरुआत से ही मजबूत ओपनिंग ली थी और पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही।
वर्ल्डवाइड कमाई 179 करोड़ के करीब, 200 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। 10वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 179.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी, स्टार कास्ट को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी साथ लौटी है। फिल्म में असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।
Also Read : 33 साल बाद ‘खलनायक 2’ का ऐलान, टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज


