Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»33 साल बाद ‘खलनायक 2’ का ऐलान, टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज
    मनोरंजन

    33 साल बाद ‘खलनायक 2’ का ऐलान, टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिल्म
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : 33 साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड का चर्चित विलेन बल्लू पर्दे पर लौटने जा रहा है। खलनायक के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर में संजय दत्त का लुक पहले से ज्यादा खतरनाक और इंटेंस नजर आ रहा है। चेहरे पर कालिख, खून से सना शरीर और आंखों में खौफ—ये सब देखकर फैंस को पुराने दौर की याद आ गई।
    फिल्म के टीजर में कहानी पहले से ज्यादा डार्क और सस्पेंस से भरी दिखाई गई है, जिससे साफ है कि इस बार दर्शकों को ज्यादा थ्रिल देखने को मिलेगा।

    टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ की झलक

    टीजर की शुरुआत आग और तबाही के सीन से होती है। चारों तरफ लपटें उठती नजर आती हैं और इसी बीच बेड़ियों में जकड़ा एक हाथ दिखता है, जो बल्लू की वापसी का संकेत देता है। इसके बाद संजय दत्त जमीन पर बैठे सिगरेट जलाते नजर आते हैं।
    उनका खून और कालिख से भरा चेहरा, लंबे बाल और इंटेंस एक्सप्रेशन किरदार को और ज्यादा डरावना बना रहे हैं। टीजर में मशहूर गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ की झलक भी सुनाई देती है, जो दर्शकों को 90 के दशक की याद दिलाती है।

    1993 में आई फिल्म बनी थी सुपरहिट, विवादों में भी रही थी चर्चा

    साल 1993 में रिलीज हुई खलनायक उस दौर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी। इसे सुभाष घई ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। फिल्म में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। करीब 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जो उस समय बड़ी सफलता मानी जाती थी। हालांकि, रिलीज के दौरान फिल्म कई विवादों में भी घिरी रही थी, लेकिन इसके बावजूद यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही।अब ‘खलनायक रिटर्न्स’ के साथ मेकर्स एक बार फिर उसी जादू को दोहराने की तैयारी में हैं।

    Also Read :  भूत बंगला बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, अब भी जारी है कमाई

    Current News Johar Live Khalnayak2 Latest news new movie Sanjay Dutt Teaser Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCBI ने CWC मैनेजर को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, घर से 21 लाख नकद और जेवर बरामद
    Next Article डायन प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों के पुनर्वास पर जोर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लत ऑनलाइन गेम्स और रील्स कीः बच्चा खुद को मारने पर हुआ उतारू, बुजुर्ग ने इंटरनेट स्पीड कम होने पर पिया फिनाइल

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.