Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 4:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस धमाका: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन कमाए करीब 17 करोड़
    देश

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस धमाका: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन कमाए करीब 17 करोड़

    Promita DeyBy Promita DeyApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अक्षय कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन जबरदस्त कमाई कर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों का ध्यान खींचा है। करीब 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ लौटी है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

    रिलीज के दिन फिल्म को देशभर में 10,772 शो मिले और इसने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल ओपनिंग कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये (नेट) रहा। वहीं ग्रॉस कलेक्शन लगभग 17.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

    फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इन कलाकारों की कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

    फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मंगलपुर में एक पुरानी हवेली विरासत में मिलती है। वह अपनी बहन की शादी वहीं करने का फैसला करता है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि हवेली में रहस्यमयी और डरावनी ताकतें मौजूद हैं। इसके बाद कहानी में डर और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

    यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है और इसे एकता कपूर और अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है और ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ सकती है।

    Also Read : पश्चिम एशिया संकट पर मंथन : आज CCS बैठक में PM मोदी लेंगे अहम फैसले

    #National News Akshay kumar Bhoot bangla Box Office film Johar Live Latest news new movie theaters Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगौरव गोस्वामी बने रांची ग्रामीण एसपी, पतरातू में हुई भावुक विदाई
    Next Article गिरिडीह में तेज रफ्तार कार का कहर, 4 को कुचला, एक की मौत

    Related Posts

    देश

    केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत

    April 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड को मिली बड़ी सौगात, 2 नए फोरलेन हाईवे से 4 राज्यों की कनेक्टिविटी मजबूत

    April 18, 2026
    बिहार

    नई सरकार का पहला इम्तिहान, 24 अप्रैल को सदन में बहुमत साबित करेंगे सम्राट चौधरी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत

    April 18, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी सौगात, 2 नए फोरलेन हाईवे से 4 राज्यों की कनेक्टिविटी मजबूत

    April 18, 2026

    नई सरकार का पहला इम्तिहान, 24 अप्रैल को सदन में बहुमत साबित करेंगे सम्राट चौधरी

    April 18, 2026

    रामगढ़ के 15वें DC बने ऋतुराज, ग्रहण किया पदभार

    April 18, 2026

    JPSC परीक्षा से पहले लातेहार में सख्ती, अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.