Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टाटीसिलवे में भागवत कथा का आयोजन: विश्व प्रख्यात कथा वाचक इंद्रेश जी उपाध्याय कराएंगे कथा का रसपान
    झारखंड

    टाटीसिलवे में भागवत कथा का आयोजन: विश्व प्रख्यात कथा वाचक इंद्रेश जी उपाध्याय कराएंगे कथा का रसपान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: टाटीसिलवे में 15 से 22 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में होगा, जहां विश्व प्रख्यात कथा वाचक इंद्रेश जी उपाध्याय 8 दिन तक भागवत प्रेमियों को कथा का रसपान कराएंगे।

    इस आयोजन के लिए एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग 8000 लोगों के बैठकर कथा सुनने की व्यवस्था की जा रही है। पंडाल परिसर में पेयजल, चरण पादुका सेवा, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पूजा पंडाल के अंदर ही अस्थाई भव्य मंदिर का भी निर्माण कराया जा रहा है।

    कथा की शुरुआत से एक दिन पहले, 14 फरवरी को एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 2100 महिलाएं शामिल होंगी। यह यात्रा लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसमें 7 खंडों में 300-300 महिलाएं शामिल होंगी। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं अपने साथ कलश, नारियल, पानी का बोतल और फलाहार लेकर चलेंगी।

    कथा का लाइव प्रसारण भक्तिपाठ यूट्यूब चैनल पर भी होगा। पंडाल के बाहर मेडिकल सेवा में स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा एंबुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा पंडाल परिसर में 10 धार्मिक सामानों के स्टॉल की व्यवस्था होगी। कथा परिसर में निश्शुल्क कार-बाइक पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

    कथा के दौरान प्रतिदिन कथा विराम के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा परिसर में कुल 6 एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु कथा का आनंद ले सकें।

    इस आयोजन के मुख्य संरक्षक सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा, संरक्षक खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय और पूर्व मंत्री सुदेश महतो हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष रासेश्वर मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन के लिए हमने विशेष तैयारी की है और हमें उम्मीद है कि यह आयोजन सफल होगा।

    Read also: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक JAS अधिकारी सेवा से बर्खास्त

    dharam News News Update shri mad bhagwat khata
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक में 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक JAS अधिकारी सेवा से बर्खास्त
    Next Article अरगोड़ा CO ऑफिस पहुंचते ही बमक गये रांची DC, बड़ा बाबू और लिपिक पर लिया कड़ा एक्शन… जानें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    Latest Posts

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.