Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें कब कर सकेंगे पूजा
    झारखंड

    होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें कब कर सकेंगे पूजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होलिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रंगों का त्योहार होली नजदीक है और इसके साथ ही होलिका दहन की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इस वर्ष, होलिका दहन 13 मार्च यानि गुरुवार को मनाया जाएगा और रंगों वाली होली 14 मार्च, यानि शुक्रवार को खेली जाएगी. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का विधान है. होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि विधि-विधान और नियमों के साथ होलिका दहन करने से सभी चिंताएं और परेशानियां उसी अग्नि में स्वाहा हो जाती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है. इस शुभ दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की भी पूजा की जाती है. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.

    होलिका दहन की तिथि और भद्रा का साया

    होलिका दहन के लिए तिथि, भद्रा और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. इस बार, होलिका दहन पर भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं करना चाहिए. इसलिए, लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पूरे दिन भद्रा का प्रभाव रहने पर होलिका दहन के लिए शुभ समय क्या होगा.

    चलिए जानते हैं इसके बारे में :

    फाल्गुन पूर्णिमा प्रारंभ: 13 मार्च, सुबह 10 बजकर 35 मिनट से

    फाल्गुन पूर्णिमा समापन: 14 मार्च, दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक

    होलिका दहन की तिथि: 13 मार्च (क्योंकि 13 मार्च को दिन और रात दोनों समय पूर्णिमा तिथि है)

    भद्रा का समय:

    भद्रा काल: 13 मार्च, सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक

    भद्रा की पूंछ: शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 14 मिनट तक

    भद्रा का मुख: रात 8 बजकर 14 मिनट से रात 10 बजकर 22 मिनट तक

    भद्रा का प्रभाव:

    13 मार्च को चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेगा, जिसके कारण भद्रा का साया मृत्यु लोक में रहेगा. शास्त्रों के अनुसार, जब भद्रा मृत्यु लोक में होती है, तब यह सबसे अधिक हानिकारक मानी जाती है. इस वर्ष, होलिका दहन पर भद्रा लगभग 12 घंटे 51 मिनट तक रहेगी.

    होलिका दहन 2025: पूजा मुहूर्त

    13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक राहुकाल का समय रहेगा, इसलिए इस अवधि में होली पूजन से बचें. शास्त्रों के अनुसार, राहुकाल में पूजन करना अशुभ माना गया है. इसलिए, होली पूजन का समय सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

    होलिका दहन 2025: शुभ मुहूर्त

    13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटा 4 मिनट का ही समय मिलेगा. क्योंकि रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा व्याप्त रहेगी, इसलिए इससे पहले होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा.

    Also Read : एनकाउंटर बाद गैंगस्टर अमन साहू की पहली तस्वीर आई सामने… देखें

    13 मार्च 14 मार्च Falgun month Festival of Colors Fire Friday full moon date Goddess Lakshmi happiness and peace Holi Holika Dahan Lord Vishnu March 13 March 14 mental peace Moon God preparations Rituals Thursday troubles victory of good over evil wealth and prosperity worries worship अग्नि गुरुवार चंद्र देव चिंताएँ तैयारियां धन-धान्य परेशानियां पूजा पूर्णिमा तिथि फाल्गुन मास बुराई पर अच्छाई की जीत भगवान विष्णु माता लक्ष्मी मानसिक शांति रंगों का त्योहार विधि-विधान शुक्रवार सुख-शांति होलिका दहन होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIIFA 2025: लापता लेडीज ने मचाई धूम, कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड… 
    Next Article कुख्यात अमन साहू के आतंक का अंत, DGP बोले थे- जल्द होगा खेल खत्म

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.