Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात अमन साहू के आतंक का अंत, DGP बोले थे- जल्द होगा खेल खत्म
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात अमन साहू के आतंक का अंत, DGP बोले थे- जल्द होगा खेल खत्म

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आतंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आतंक की गाथा लिखकर पूरे राज्य में तहलका मचाने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया गया। उसे आज यानी मंगलवार की सुबह ATS की टीम ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के अनुसार ATS की टीम कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर जेल से रिमांड पर लेकर रांची आ रही थी। टीम जब पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा इलाके में घुसी तो घात लगाये कुछ अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला कर दिया। इसी दरम्यान मौका पाकर अमन साहू टीम में शामिल हवलदार राकेश कुमार के हाथ से इंसास रायफल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस को टारगेट कर गोली चला दी। गोली हवलदार के जांघ में लगी और वह जख्मी हो गया। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और अमन साहू मारा गया।

    इधर, कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में मारे जाने की फैली खबर के बाद अपराध जगत में तहलका मच गया। गैंग से जुड़े छोटे-बड़े अपराधियों के हलक सूखने लगे हैं। वहीं, झारखंड के तमाम व्यवसायियों और कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। कुछ कारोबारियों ने बस इतना कहा कि झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद रहे।

    बता दें कि झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत के दरम्यान कहा था कि तीन कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, विकास तिवारी और अमन श्रीवास्तव जेल के भीतर से गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। इनमें अमन साहू का नाम टॉप पर था। DGP ने यह भी कहा था कि बहुत जल्द इन सब का खेल खत्म कर देंगे। वहीं, आज अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराने के बाद झारखंड पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अपराध जगत में उठने वाले हर फन को कुचल दिया जायेगा।

    यहां याद दिला दें कि कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ झारखंड समेत देश भर की अलग-अलग पुलिस फाइल में एक सौ से भी ज्यादा संगीन मालमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी, लेवी वसूलने से लेकर सरकारी निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को फूंक डालना शामिल है।

    अमन साहू राजधानी रांची के बुढ़मु थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। 12वीं पास करने के बाद अमन साहू ने डिप्लोमा की पढ़ाई भी की थी। इसके बाद उसने पतरातू में एक मोबाइल की दुकान खोली। पर रातों-रात मालदार बनने की चाह में अमन साहू ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। एक के बाद एक संगीन वारदात को अंजाम देते हुए अमन साहू अपराध जगत की दलदल में धंसता चला गया। उसके नाम का खौफ ऐसा बन गया कि उसके गुर्गे कारोबारियों को फोन पर ही हड़का-धमका कर रंगदारी वसूलने लगे। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी अमन साहू का नाम जुड़ गया। कुजरे कुछ सालों में अमन साहू को कई दफा अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया था। अमन साव का गिरोह रांची, रामगढ़, चतरा, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और बोकारो में रंगदारी मांगने के लिए कुख्यात है। गिरोह कोल माइनिंग कंपनियों, कोयला व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों, बिल्डरों, ठेकेदारों और कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी वसूलता था।

    Also Read : एनकाउंटर बाद गैंगस्टर अमन साहू की पहली तस्वीर आई सामने… देखें

    DGP had said yesterday- the game will end soon DGP कल बोले थे- जल्द होगा खेल खत्म The end of the terror of notorious Aman Sahu कुख्यात अमन साहू के आतंक का अंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें कब कर सकेंगे पूजा
    Next Article धनाश्री ने Restore की पति संग अपनी तस्वीरें, क्या रही वजह…जानिये

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.