Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बांग्लादेशी आतंकियों ने रची थी बंगाल दहलाने की साजिश, NIA ने 9 घंटे तक की रेड, अमरजीत फरार
    क्राइम

    बांग्लादेशी आतंकियों ने रची थी बंगाल दहलाने की साजिश, NIA ने 9 घंटे तक की रेड, अमरजीत फरार

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2025Updated:April 10, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Dhanbad : धनबाद में NIA की कार्रवाई के बाद एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। NIA की टीम द्वारा जप्त डायनामाइट, अमोनियम और 98 पेटी जिलेटिन को बंगाल में इस्तेमाल की बात सामने आयी है। एनआईए की मानें तो जप्त विस्फोटक का बंगाल सीरियल ब्लास्ट में इस्तेमाल किया जाना था। एनआईए की टीम ने यह विस्फोटक चिरकुंडा के डुमरकुंडा स्थित बाबूडंगाल में अमरजीत शर्मा उर्फ अमर रवानी के घर, पॉल्ट्री फार्म और दुकान से जप्त किया है। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही अमरजीत शर्मा फरार हो गया। वहीं, एनआईए की टीम ने अमरजीत के भाई संजय को गिरफ्तार किया है।

    NIA
    मुख्य आरोपी अमरजीत का भाई संजय

    किसी भी शहर को तबाह कर सकता है जप्त विस्फोटक

    NIA की टीम ने संजय की निशानदेही पर अमरजीत के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर विस्फोटकों जप्त की। टीम को 38 पेटियों में बंद जिलेटिन, डेटोनेटर एवं 8 बोरा अमोनियम नाइट्रेट मिले। प्रत्येक बोरा 50-50 किलो का था। एनआईए टीम के अनुसार बरामद किए गए विस्फोटकों से किसी भी शहर को एक घंटे में तबाह किया जा सकता है। कार्रवाई के बाद एनआईए के टीम ने बारूद गाड़ी बुलवाकर विस्फोटक सामग्रियां अपने साथ ले गई।

    NIA

    सालतोड़िया गांव में बम ब्लास्ट मामले की जांच कर रही NIA

    जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सालतोड़िया गांव में बम ब्लास्ट मामले की जांच कर रही है। छापेमारी दल के सदस्यों ने कहा कि मई 2024 में बांकुड़ा जिले के सालतोड़िया में विस्फोट में एक व्यक्ति मारा गया था। इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो अमरजीत द्वारा अपने ठिकानों पर विस्फोटक छिपाए जाने की सूचना मिली. जिसके बाद एनआईए की टीम ने बुधवार को रेड की। वहीं, यह भी सूचना थी कि अमरजीत द्वारा सुनसान में घर बनाकर विस्फोटक आतंकियों तक पहुंचाए जाते थे। बांग्लादेशी आतंकियों के इशारे पर बंगाल को दहलाने की साजिश रची गई थी। जांच के दौरान टीम को पता चला कि अमरजीत का बांग्लादेशी आतंकियों से लिंक है। हाल के दिनों में बांग्लादेश में मची अव्यवस्था के बाद बांग्लादेशी आतंकी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं।

    विस्फोटक के लिए कमरे को बनाया था सुरक्षित

    डेटोनेटर, जेलेटिन, अमोनियम नाइट्रेट को सुरक्षित रखने के लिए दो कमरों के मकान में बिजली काट दी गई थी। विस्फोटकों को थर्मोकोल से अलग-अलग कर रखा गया था। ग्रामीणों को झांसा देने के लिए रामनवमी पर अमर ने वहां बजरंगबली का झंडा लगाकर आसपास के लोगों के बीच प्रसाद भी बांटा था।

    NIA

    Also Read : झारखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

     

    absconding Amar Rawani Amarjeet Sharma ammonium Arrest Babudangal Bengal Chirkunda conspiracy Dhanbad Dumrakhunda dynamite gelatin Nia operation Poultry Farm sanjay serial blast Shop अमर रवानी अमरजीत शर्मा अमोनियम कार्रवाई गिरफ्तारी चिरकुंडा जिलेटिन डायनामाइट डुमरकुंडा दुकान धनबाद पॉल्ट्री फार्म फरार बंगाल बाबूडंगाल संजय साजिश सीरियल ब्लास्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    Next Article RCB vs DC : बेंगलुरु की पिच पर बल्लेबाज होंगे हावी या गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.