Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»‘पाकिस्तान के परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है बांग्लादेशी घुसपैठ’, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- अलगाववादी शक्तियों को दी जा रही छूट
    झारखंड

    ‘पाकिस्तान के परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है बांग्लादेशी घुसपैठ’, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- अलगाववादी शक्तियों को दी जा रही छूट

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठा है। यह मुद्दा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उठाया है। उन्होंने कहा है कि ये घुसपैठी पाकिस्तान के परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। उन्होंने इसका ठीकरा हेमंत सरकार पर फोड़ा है।

    राज्य में तेजी से हुआ धर्मांतरण

    रघुवर दास ने जेएमएम और कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में देश विरोधी अलगाववादी शक्तियों को खुली छूट दी जा रही है। हेमंत सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में राज्य के कई जिलों में बांग्लादेशियों की घुसपैठी हुई है और धर्मांतरण हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टियों को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है इसलिए उन्हें झारखंड की बदलती डेमोग्राफी नहीं दिख रही है।

    झारखंड में तेजी से घट रही आदिवासियों की आबादी

    बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री रहते इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चिंताजनक है। संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए प्रवेश कर गए हैं। पिछले साढ़े तीन साल में खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा जैसे जिलों में बड़ी संख्या में आदिवासियों का धर्मांतरण हुआ है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि झारखंड में आदिवासियों की आबादी तेजी से घट रही है।

    झारखंड हाई कोर्ट में लंबित है घुसपैठ का मामला

    बता दें कि पिछले दिनों झारखंड हाईकोर्ट ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से सवाल पूछा था कि क्या उन्हें इसकी जानकारी है? यदि जानकारी है तो इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे? जनहित याचिका में दावा किया गया था कि संताल परगना के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा जैसे जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है। घुसपैठिए स्थानीय आदिवासी युवतियों से शादी कर उनकी संपत्ति पर कब्जा करते हैं। इसके बाद सभी जिलों के उपायुक्तों की इसकी जांच का निर्देश दिया गया था।

    Bangladeshi infiltration CM hemant soren dangerous Hemant government jharkhand Pakistan Pakistan nuclear bomb Raghuvar Das ranchi separatist forces बांग्लादेशी घुसपैठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में श्रद्धालुओं को अब ट्रैफिक जाम से नहीं होगी परेशानी, प्रशासन ने किया खास इंतजाम
    Next Article सीधी आदिवासी पेशाब कांड पर गरमाई सियासत, जेएमएम ने फूंका पुतला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.