Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार: ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने पर लगाई रोक, जवान और अधिकारी सभी पर होगा लागू
    बिहार

    बिहार: ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने पर लगाई रोक, जवान और अधिकारी सभी पर होगा लागू

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार पुलिस के जवान और अधिकारी अब अगर ड्यूटी के दौरान बेवजह मोबाइल चलाते नजर आए तो उन पर कार्रवाई होगी। इसके लिए बिहार पुलिस मुख्‍यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश की प्रति सभी जिलों के एसपी को भेजी जा रही है। ड्यूटी के दौरान अब पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को बेवजह मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने डीजीपी के निर्देश पर मंगलवार को आदेश जारी कर कहा है कि पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कर्तव्य के दौरान विशेष परिस्थिति को छोड़कर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग ना करें।नहीं माना आदेश तो होगी कार्रवाई

    पुलिस मुख्यालय ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, एसपी और समादेष्टा को भी अपने स्तर से इस बाबत निर्देश जारी करने को कहा गया है। इसका उल्लंघन करने पर अनुशासनहीनता मानते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विधि व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के लिए चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। यहां इन्हें कर्तव्य के दौरान सजग रहना पड़ता है मगर ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं, जहां पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कर्तव्य के दौरान अनावश्यक रूप से मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल का अनावश्यक उपयोग एवं सोशल मीडिया से जुड़ कर वह अपना व्यक्तिगत मनोरंजन करते रहते हैं जिससे कर्तव्य के दौरान उनका ध्यान भटकता है।

    आदेश में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल के बेजा इस्‍तेमाल से कार्य क्षमता और दक्षता में भी कमी आती है। ऐसा करने से आम जनता के बीच पुलिस की छवि भी धूमिल होती है। कई बार मीडिया के द्वारा भी ऐसे मामलों को प्रकाश में लाया गया है, जिससे पुलिस की छवि नकारात्मक बनती है। ऐसे में जरूरी है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अनुशासन में रहें। आगे से इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    Bihar police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल
    Next Article अनगड़ा में मजदूरों को लेकर आ रही जीप हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो मजदूर की मौत, कई लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.