Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»POLICE UNIFORM के साथ ये पहनना हुआ बैन, DGP का आदेश
    झारखंड

    POLICE UNIFORM के साथ ये पहनना हुआ बैन, DGP का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अफसरों और कर्मियों के ड्रेस कोड को लेकर आदेश जारी किए हैं. आदेश में कहा गया है कि झारखंड में कोई भी पुलिस अफसर और कर्मी वर्दी के साथ रंग बिरंगे स्वेटर या जैकेट न पहनें, बल्कि वर्दी के साथ पुलिस सिर्फ और सिर्फ निर्धारित खाखी रंग का ऊनी स्वेटर और जैकेट ही पहनें.

    क्या है आदेश में 

    झारखंड में पुलिस अफसर और कर्मी अब अपने वर्दी के साथ रंग बिरंगे जैकेट या स्वेटर नहीं पहन पाएंगे. झारखंड के डीजीपी के द्वारा यह बताया गया है कि पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सर्दी के मौसम में वर्दी के साथ रंग बिरंगे स्वेटर या जैकेट के बजाय सिर्फ निर्धारित खाकी रंग का ऊनी स्वेटर, जैकेट पहनेंगे.

    इसके साथ ही जैकेट के ऊपर उनके पद के अनुरूप बैच भी लगा होना चाहिए. डीजीपी ने आदेश दिया है कि सभी जिलों के एसपी, ईकाईयों के एसपी, समादेष्टा, ईकाईयों के प्रधान निर्धारित परिधान का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. आदेश नहीं मानने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    डीजीपी के आदेश में यह भी जिक्र है कि झारखंड के भ्रमण के दौरान और सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में देखा गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी के साथ अलग-अलग रंग के स्वेटर, जैकेट और जूते पहन रहे हैं जो पूर्णत: अनुचित है. डीजीपी ने आदेश में लिखा है कि राज्य सरकार के द्वारा पुलिस कर्मियों को वार्षिक वर्दी भत्ता दिया जा रहा है. इसके बावजूद पुलिसकर्मी निर्धारित परिधान का उपयोग नहीं कर रहे हैं.

    वर्दी पर नेम प्लेट होना जरूरी

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि झारखंड पुलिस ड्रेस कोड को लेकर आदेश जारी किए गए हैं. पुलिसकर्मियों को वर्दी के साथ सिर्फ खाकी रंग के ड्रेस पहनने हैं. वहीं, ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनना और उसमें अपना नेम प्लेट लगाना भी अनिवार्य है. खासकर पब्लिक डीलिंग के समय.

    आम लोगों को यह जानना जरूरी है कि जो व्यक्ति उनके पास आया है वह पुलिस के किस इकाई से है और उसका नाम क्या है. बता दें कि इससे पूर्व पुलिस अफसरों और कर्मियों के लिए वर्दी पर नेम प्लेट लगाना भी डीजीपी के द्वारा अनिवार्य किया गया है.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal,19 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    colorful sweater Discipline dress code instructions jacket Jharkhand DGP Anurag Gupta khaki jacket khaki sweater police officers Police Personnel police uniform Uniform winter season woolen jacket woolen sweater अनुशासन आदेश ऊनी जैकेट ऊनी स्वेटर खाकी जैकेट खाकी स्वेटर जैकेट झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ड्रेस कोड पुलिस अफसर पुलिस कर्मी पुलिस वर्दी रंग-बिरंगा स्वेटर वर्दी सर्दी का मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनींद में ही बुजुर्ग को बदमाशों ने मा’र दी गो’ली
    Next Article उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर ने CBI की विशेष कोर्ट में किया सरेंडर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.