Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बांस से महिलाओं ने संवारी अपनी जिंदगी, देखिए कैसे आपदा को अवसर में बदला
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बांस से महिलाओं ने संवारी अपनी जिंदगी, देखिए कैसे आपदा को अवसर में बदला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा: कहते हैं कि मजबूत इरादों के बल पर जीवन में सबकुछ हासिल किया जा सकता है। कठिनाई पर जीत दर्ज करने की ये कहानी चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के रोल गांव की महिलाओं ने साबित कर दिखाई है। इस गांव की महिलाओं ने अपनी मेहनत, सकारात्मक सोच व कार्यशैली के बदौलत वो कर दिखाया, जो देश भर की महिलाओं के लिए मिशाल पेश कर रही है। इन महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को साकार कर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है।

    बांस से बदल डाली जिंदगी
    गरीबी का दंश झेल रही इन महिलाओं ने सरकार की जेएसएलपीएस योजना की मदद से आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी है। बांस के बने सामानों जैसे डालिया, पंखे और बसोलिया समेत कई अन्य सामान बनाकर बेच ये महिलाएं न सिर्फ घर का खर्चा चला रही है बल्कि अपनी कमाई से बच्चों को अच्छी तालीम भी दिला रही हैं।

    महिलाओं ने आपदा को अवसर में बदला
    हालांकि इसकी शुरुआत सालों पहले हुई थी लेकिन बदलाव का असर और सही पहचान तब सामने आई जब देश में वैश्विक महामारी के दौर में सभी रोजगार और बाहरी कामों में पूरी तरह से रोक लग गई। कोरोना और लॉकडाउन के कारण घर के पुरुषों की कमाई ठप हो गई थी। ऐसे में पतियों के घर बैठ जाने से इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई और लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे थे। ऐसे में ये गरीब महिलाएं जेएसएलपीएस समूह से जुड़ गई। इसके बाद इन्होंने बांस से सूप और दउरा समेत कई चीजों को बनाना सीखा। फिर बैंक से कर्ज लेकर काम शुरू कर दिया।

    महिलाएं अपने बच्चों को दे रहीं बेहतर जिंदगी
    आज बांस से बनाए गए सामान बेचकर ये बच्चों को पढ़ाई करवाने के साथ-साथ घर का खर्चा भी चला रही है। महिलाएं समूह से जुड़ी इसके बाद 23 हजार रुपए ऋण लेकर सूप बनाने का कार्य शुरू किया। बांस से बने सामान की बिक्री कर अच्छी आमदनी हो रही है। अब यही रोजी रोटी और कमाई का जरिया है। किसी प्रकार के आर्थिक लेन-देन की जरूरत पड़ने पर भी सेठ और साहूकार के चक्कर लगाने नहीं पड़ते हैं।

    वहीं जेएसएलपीएस के प्रखंड प्रबंधक राहुल रंजन पांडेय ने कहा कि संस्था के माध्यम से गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। स्वरोजगार से जुड़कर अपने घर परिवार का भरण-पोषण कर रही है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं को 98 रूपए का बांस सूप, दउरा, पंखा आदि बनाने के लिए दिया गया है। महिलाएं धीरे-धीरे अपना ऋण चुका रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : जब किसी ने नहीं सुनी फरियाद तो दशरथ मांझी की राह पर चले ग्रामीण, कुदाल-फावड़ा थाम शुरू किया सड़क निर्माण
    Next Article 30 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.