Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
    झारखंड

    झारखंड में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 28, 2026Updated:May 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और जगह-जगह गश्त की जा रही थी। बाजारों में भी सुबह से रौनक बनी रही और लोगों ने खरीदारी का जमकर आनंद लिया। पूरे राज्य में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

    सरायकेला-खरसावां में ईदगाहों में उमड़ी भीड़

    सरायकेला-खरसावां जिले में ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। खरसावां के बेहरासाही स्थित मदिना मस्जिद में सुबह 6:30 बजे और गोंदपुर स्थित मस्जिद निजामुद्दीन में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। कदमडीहा स्थित ईदगाह मैदान में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मौके पर खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु और थाना प्रभारी गौरव कुमार भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी लगातार इलाके में गश्त करते नजर आए। जिले के जामा मस्जिद, कमलपुर, मुड़िया, बालिगुमा, टेंटोपोसी और बालीपोशी समेत कई इलाकों में भी नमाज अदा की गई।

    धनबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व

    धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में बकरीद का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया गया। लालाडीह ईदगाह मैदान में जामा मस्जिद बलियापुर के इमाम और मुफ्ती सलमान कासमी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। इसके अलावा भिखराजपुर, आमझर, परघा, बेलगड़िया टाउनशिप, बेड़ा नियामतपुर, दूधिया, बाघमारा, सिंगियाटांड़, डांगापाड़ा और रखितपुर समेत कई इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी नमाज पढ़ी गई। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो समेत कई जनप्रतिनिधियों ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने विभिन्न इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

    साहिबगंज में शांतिपूर्ण माहौल में हुई नमाज

    साहिबगंज जिले में भी बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईदगाह परिसर में सुबह 7:15 बजे पेश इमाम ए कासमी ने तकरीर दी, जिसके बाद नमाज अदा की गई। शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। मौके पर एसडीओ अमर जॉन, एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। बरहरवा, बरहेट, पतना, गुमानी और कोटालपोखर समेत कई इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी लोगों ने नमाज अदा की। इमामों ने अपने संबोधन में कुर्बानी के महत्व और भाईचारे का संदेश दिया।

    पतरातू में दिखा भाईचारे का माहौल

    रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही पीटीपीएस मस्जिद कॉलोनी, सोलिया, पलानी, तालाताड़, हफुआ, रोचाप, जयनगर, पतरातू बस्ती और रेलवे कॉलोनी समेत कई इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों की भीड़ जुटी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए और लोगों ने रिश्तेदारों के घर जाकर खुशियां बांटी। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और लगातार गश्त की जा रही थी।

    गिरीडीह में अकीदत के साथ पढ़ी गई नमाज

    गिरीडीह जिले के गांडेय प्रखंड के कई मुस्लिम बहुल इलाकों में बकरीद की रौनक देखने को मिली। महेशमुण्डा, बड़की टांड़, पांडेयडीह, परमाडीह, फुलजोरी, घाटकुल और ताराटांड़ समेत कई गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद घरों में कुर्बानी की रस्म निभाई गई। प्रमुख राजकुमार पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बैठा और मुफ़्ती मो. सईद समेत कई लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर बधाई दी। बीडीओ निसात अंजुम, गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी पूरे दिन इलाके में मुस्तैद रहे।

    राजमहल में विधायक ने भी अदा की नमाज

    साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अकबरी मस्जिद ईदगाह में राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहा और लगातार गश्त की जाती रही। विधायक ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

    Also Read : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

     

    #Bakrid #EidUlAzha #Jharkhand #JharkhandNews #EidCelebration #Brotherhood #CommunalHarmony #Ranchi #Dhanbad #Sahibganj #Giridih #Patratu #SeraikelaKharsawan #FestivalNews #Bakrid2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, बोले- नफरत नहीं, मोहब्बत बांटिए

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.