Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, बोले- नफरत नहीं, मोहब्बत बांटिए
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, बोले- नफरत नहीं, मोहब्बत बांटिए

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 28, 2026Updated:May 28, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर गुरुवार को मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित मदीना ईदगाह में खास रौनक देखने को मिली। यहां स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने लोगों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग नए कपड़े पहनकर बड़ी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद पूरे इलाके में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

    डॉ. इरफान अंसारी ने दिया भाईचारे का संदेश

    नमाज के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद त्याग, प्रेम और खुशियां बांटने का त्योहार है। उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के घर जाएं, खाएं-खिलाएं और आपसी प्यार बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में नफरत फैलाने वालों को भी अपने घर बुलाकर दावत दें, ताकि वे भाईचारे और मोहब्बत की ताकत को समझ सकें। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने अल्लाह से झारखंड और पूरे देश में शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि हर घर में सुख-शांति बनी रहे और देश मजबूत बने, यही उनकी कामना है।

    प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

    मदीना ईदगाह में नमाज का समय सुबह सात बजे तय किया गया था। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और लगातार निगरानी रखी जा रही थी।पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी और खुशियां बांटी।

    Also Read : झारखंड में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    #EidUlAzha #Bakrid #DrIrfanAnsari #Jharkhand #Madhupur #Jamtara #EidCelebration #Brotherhood #PeaceMessage #JharkhandNews #Bakrid2026 #FestivalNews #CommunalHarmony
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
    Next Article कैंसर जांच के लिए दिल्ली-कोलकाता दौड़ खत्म, रिम्स में जल्द मिलेगी PET स्कैन सुविधा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.