Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। बुधवार से मौसम ने करवट ली और राज्य के ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केवल मेदिनीनगर को छोड़ दें तो बाकी जिलों में मौसम पहले के मुकाबले सुहाना रहा। कई इलाकों में बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। साथ ही वज्रपात और बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी।

    कई जिलों में हुई बारिश

    बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। खूंटी में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश हुई। वहीं बोकारो में 16 मिमी और जमशेदपुर में करीब पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची में भी कई इलाकों में हल्की और छिटपुट बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

    मेदिनीनगर अब भी सबसे गर्म

    हालांकि मेदिनीनगर में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। वहां तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा था। वहीं रांची के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि एक-दो दिनों के भीतर मेदिनीनगर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

    दो टर्फ सिस्टम का दिख रहा असर

    मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे दो तरफ से गुजर रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी टर्फ जिम्मेदार है। एक टर्फ उत्तरी बिहार से तेलंगाना की ओर जा रहा है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश से ओडिशा की ओर सक्रिय है। इसी सिस्टम की वजह से झारखंड में दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चल रही है, जिससे मौसम में बदलाव आया है और गर्मी का असर कम होने लगा है।

    दो जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में तेज गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। 30 मई को उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। वहीं 31 मई से 2 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वज्रपात और तेज आंधी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है।

    Also Read : रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शादी में शरीक होने से पूर्व दबोचा गया 1 लाख का इनामी अमृत होरो

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शादी में शरीक होने से पूर्व दबोचा गया 1 लाख का इनामी अमृत होरो
    Next Article झारखंड में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    Related Posts

    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    Latest Posts

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.